इंदौर। देवी अहिल्या विश्वविद्यालय सेकंड और फर्स्ट ईयर के रिजल्ट जारी करने की तैयारी में है। इसी कड़ी में बुधवार को विवि प्रबंधन बीकॉम सेकंड ईयर का रिजल्ट घोषित कर सकता है। हालांकि ज्यादा कॉपियां होने और सिमित मेन पॉवर होने से विवि प्रबंधन क्रमबद्ध तरीके से रिजल्ट जारी करने में जुटा है। गौरतलब है कि विवि प्रबंधन ने कुछ दिनों पहले ही 21-22 सितंबर को बीकॉम प्लेन सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी करने की बात कहीं थी। देवी अहिल्या विवि के एग्जाम कंट्रोलर डॉ. अशेष तिवारी के मुताबिक पेडिंग रिजल्टर्स को जारी करने की तैयारियां की जा रही हैं। संभवत: बुधवार को बीकॉम सेकंड ईयर का रिजल्ट घोषित हो सकता है।
बीए के रिजल्ट में लगेगा वक्त
उन्होंने बताया कि प्रयास किया जा रहा है कि बीकॉम सेकंड इयर का रिजल्ट बुधवार को जारी हो जाए। इधर, विवि प्रबंधन 25 सितंबर तक बीए सेकंड ईयर का रिजल्ट जारी करने वाला था, लेकिन इसमें 8 से 10 दिन का वक्त ओर लग सकता है। इसके चलते बीए सेकंड ईयर के छात्रों को रिजल्ट के लिए थोड़ा इंतजार करना पड़ेगा। हालांकि विवि प्रबंधन द्वारा पहले फाइनल ईयर के रिजल्ट जारी किए। इसके बाद अब सेकंड ईयर के रिजल्ट जारी करने में लगा हैं।
फर्स्ट ईयर के रिजल्ट भी है शेष
एग्जाम कंट्रोलर तिवारी के मुताबिक फिलहाल फस्ट ईयर के बीए, बीकॉम, बीएससी के रिजल्ट घोषित होना शेष है। हालांकि शेष परीक्षा परिणामों को जारी करने के लिए 10 अक्टूबर तक का टारगेट रखा है। लगातार प्रयास किए जा रहे है कि शेष परीक्षा परिणाम जल्द से जल्द जारी हो किए जा सके। उल्लेखनीय है कि सेकंड ईयर की करीब 12 लाख तो फर्स्ट ईयर की 8 लाख कॉपियां चेक की जा रही है। मेन पॉवर के अनुसार कॉपियों चेक करवाई जा रही है और रिजल्ट जारी किए जा रहे है।