एप डाउनलोड करें

ज्योतिष सम्मेलन का समापन : विशेष वक्ताओं ने पढ़े शोध पत्र : देश भर के विद्वानों ने करवाई उपस्थित दर्ज

इंदौर Published by: paliwalwani Updated Tue, 02 Jun 2026 11:22 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अनिल पुरोहित

इंदौर.

बापट चौराहा स्थित आनंद मोहन माथुर सभागृह इंदौर में आयोजित दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष और वास्तु सम्मेलन एवं विद्वत् सम्मान समारोह संपन्न हुआ। आयोजन समिति माँ भुवनेश्वरी ज्योतिष वास्तु कर्मकाण्ड शोध संस्थान के आचार्य डॉक्टर संतोष भार्गव ने बताया कि सम्मेलन के दूसरे और अंतिम दिन आमंत्रित विद्वानों ने ज्योतिष के गूढ़ रहस्य एवं भद्रेश वर्ग कुण्डलियों का विश्लेषण किया गया।

द्वितीय सत्र में  रत्न, मंत्र एवं यंत्र का वैज्ञानिक प्रयोग एवं प्रभाव पर विस्तृत चर्चा हुई। तृतीय सत्र में व्यावहारिक  करियर, विवाह, स्वास्थ्य एवं एस्ट्रो-वास्तु पर विद्वानों ने अपनी राय रखी। कार्यक्रम समापन से पूर्व देवज्ञ सम्मान समारोह, विशिष्ट अतिथि उद्बोधन एवं आभार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रख्यात ज्योतिष अनिल वत्स, जीडी वशिष्ठ, आचार्य राम चंद्र शर्मा वैदिक, महामंडलेश्वर प्रेमानंद महाराज, श्यामानंद महाराज, बलाई समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज परमार, आचार्य संजय शर्मा, ज्योतिष नीतू मित्तल बगलामुखी साधक पंडित प्रकाश गौड़, गोंदी वाले बालाजी हनुमान मंदिर के मुख्य पुजारी जीतूनाथ महाराज, पंकज शर्मा पाटन वाले, ज्योतिष विदुषी अष्टांगिनी, काशी की विद्वान चेतना दीदी जीतू गुप्ता बाबा, श्याम यादव और कामख्या शक्तिपीठ से पधारे त्यागी बाबा प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

  1. प.आचार्य डॉक्टर संतोष भार्गव- संपर्क: 8962686577, 982618657
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next