एप डाउनलोड करें

इंदौर नगर निगम में बड़ा वित्तीय घोटाला : ARO के खिलाफ FIR दर्ज करने के निर्देश जारी

इंदौर Published by: indoremeripehchan.in Updated Sun, 31 May 2026 01:44 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

​इंदौर. नगर निगम प्रशासन में वित्तीय अनियमितताओं का एक और बड़ा मामला सामने आया है। विश्वसनीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजस्व अपर आयुक्त ने जोन क्रमांक 08 के ARO (सहायक राजस्व अधिकारी) के खिलाफ तत्काल प्रभाव से FIR दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

​मामले की मुख्य बातें :

​सूत्रों का दावा : संबंधित अधिकारी पर नियमों को ताक पर रखकर निगम को भारी वित्तीय नुकसान पहुँचाने का आरोप है।

​कार्रवाई : उच्च स्तर पर मामले की गंभीरता से जाँच की जा रही है और प्रशासन ने सख्त कदम उठाने के संकेत दिए हैं।

​हलचल : सूत्रों की मानें तो FIR दर्ज होते ही इस मामले में कई और बड़े खुलासे होने की प्रबल संभावना है, जिससे निगम में हड़कंप मच गया है।

नगर निगम मे इंटरनेट घोटाला : मई 2026 के आखिरी हफ्ते में निगम के आईटी और इंटरनेट खर्चों में ₹2,49,275 की फिजूलखर्ची और इंटरनेट राशि का संदिग्ध भुगतान भी उजागर हुआ है, जिसकी जांच चल रही है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next