एप डाउनलोड करें

Shoaib Malik Marriage: सानिया मिर्जा शोएब के अलगाव के बीच क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्ट्रेस से की तीसरी शादी

देश-विदेश Published by: Pushplata Updated Sat, 20 Jan 2024 12:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत की पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा से अलग होने की अफवाहों के बीच पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक ने पाकिस्तानी एक्टर सना जावेद से शादी कर ली है। शोएब मलिक ने शनिवार, 20 जनवरी को अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा कीं। आपको बता दें कि ऐसी अफवाह फेल रही थी कि शोएब मलिक और सना जावेद एक दूसरे को डेट कर रहे थे। वहीं मलिक ने पिछले साल सना के जन्मदिन पर उनको विश किया था और उनके साथ सोशल मीडिया पर तस्वीर भी शेयर की थी। शोएब मलिक ही नहीं बल्कि एक्ट्रेस सना जावेद ने भी शनिवार को सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर की हैं।

2010 में हुई थी शोएब और सानिया की शादी

भारतीय पूर्व टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और शोएब मलिक ने 2010 में शादी रचाई थी। दोनों की शादी ट्रेडिशनल मुस्लिम स्टाइल में हुई थी। दोनों का एक छोटा बच्चा भी है, जिसका नाम इजहान है। इजहान का जन्म 2018 में हुआ था। शोएब और सानिया के बीच पिछले कुछ समय से कुछ भी ठीक नहीं चल रहा था। लगातार दोनों के अलग होने की खबरें आ रही थी। लेकिन इस बीच शोएब मलिक की सना जावेद के साथ नई शादी ने सबको हैरान कर दिया।

सानिया मिर्जा ने सोशल मीडिया पर हाल ही में एक रहसम्य पोस्ट शेयर किया था। उसमें लिखा था कि, 'शादी मुश्किल है। तलाक मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। मोटापा मुश्किल है। फिट रहना मुश्किल है। अपना हार्ड चुनें। कर्ज में डूबा रहना मुश्किल है। आर्थिक रूप से अनुशासित होना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। संवाद मुश्किल है। संवाद न करना कठिन है। अपना हार्ड चुनें। जीवन कभी भी आसान नहीं होगा। यह हमेशा कठिन रहेगा। लेकिन हम अपना कठिन चुन सकते हैं। समझदारी से चुनें।' अब तक शोएब मलिक और सानिया मिर्जा का तलाक हुआ या नहीं इस बात की किसी प्रकार की कोई पुष्टि नहीं हुई है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next