इस्लामाबाद. एक मार्च (भाषा) पाकिस्तान के हिंदुओं ने रविवार को घोषणा की कि ईरान पर हुए हमलों के बाद क्षेत्रीय स्थिति को देखते हुए वे होली का त्योहार सादगी से मनाएंगे। रंगों का त्योहार होली चार मार्च को मनाया जाएगा।
पाकिस्तान हिंदू परिषद के संरक्षक डॉ. रमेश कुमार वंकवानी ने कहा कि राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने हिंदू समुदाय से इस वर्ष होली सादगी से मनाने का आग्रह किया है।वंकवानी ने कहा, “क्षेत्रीय तनाव और सुरक्षा चिंताओं को देखते हुए बड़े सार्वजनिक समारोहों को सीमित करने का आह्वान किया गया है।