एप डाउनलोड करें

जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर नारा शहर में बड़ा हमला : अस्पताल में भर्ती

देश-विदेश Published by: Paliwalwani Updated Fri, 08 Jul 2022 09:50 AM
विज्ञापन
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे पर नारा शहर में बड़ा हमला : अस्पताल में भर्ती
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जापान : शुरुआती खबरों में कहा गया है कि वह घायल हो सकते हैं। साइट पर एनएचके के एक रिपोर्टर ने कुछ ऐसा सुना जो बंदूक की गोली की तरह लग रहा था और खून बहता हुआ देखा गया। जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर बड़ा हमला हुआ है.

बताया गया है कि आबे को भाषण के बीच गोली मारी गई, जिसके बाद वो वहीं गिर पड़े. NHK की रिपोर्ट के अनुसार जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर नारा शहर में ये हमला हुआ. गोली लगने के बाद शिंजो आबे लहूलुहान होकर नीचे गिर गए. जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. 

एक लोकल रिपोर्टर के हवाले से ये जानकारी सामने आ रही है. जिसमें बताया गया है कि सुबह करीब 11:30 बजे शिंजो आबे पर ये हमला हुआ. हमले के बाद पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है. फिलहाल ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि शिंजो आबे की हालत गंभीर है या फिर वो खतरे से बाहर हैं. 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next