एप डाउनलोड करें

फोर्ब्स 2025 में दुनिया की 10 सबसे शक्तिशाली देशों की रैंकिंग में भारत हुआ बाहर!

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Tue, 04 Feb 2025 01:56 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्यूयॉर्क. 2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची जारी हो गई है। इस सूची से भारत को बाहर रखा गया है। इस सूची को प्रकाशित करने वाले फोर्ब्स के अपने तर्क हैं कि वह दावेदार देशों को कई पैरामीटर पर परखता है।

2025 में दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में भारत कहां है : 2025 में भारत दुनिया के शीर्ष 10 शक्तिशाली देशों की सूची में 12वें स्थान पर है। फोर्ब्स का कहना है कि यह रैंकिंग आर्थिक स्थितियों, मजबूत अंतरराष्ट्रीय गठबंधनों और सैन्य शक्ति सहित विभिन्न कारकों पर आधारित है। भारत दुनिया की जीडीपी रैंकिंग में अमेरिका, चीन, जर्मनी और जापान के बाद 5वें स्थान पर है.

किसी देश का नेतृत्व उसकी शक्ति रैंकिंग को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करता है। प्रभावी नेतृत्व आर्थिक विकास को बढ़ावा दे सकता है, मजबूत अंतरराष्ट्रीय संबंधों को बढ़ावा दे सकता है और सैन्य क्षमताओं को बढ़ा सकता है। वैश्विक मंच पर सम्मान पाने वाले नेता अपने देश की स्थिति और शक्ति को बढ़ा सकते हैं।

फोर्ब्स के एक-एक पैरामीटर को देखें तो भारत हर एक में शीर्ष के देशों में शामिल है। जैसे- भारत के पास नरेंद्र मोदी जैसा दुनिया का सबसे प्रभावशाली नेता है। भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है और दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार भी। भारत का राजनीतिक प्रभाव भी बहुत ज्यादा है।

आज रूस-यूक्रेन युद्ध हो या फिर इजरायल-फिलिस्तीन युद्ध, पूरी दुनिया में सिर्फ भारत ही ऐसा देश है, जिस पर दोनों पक्ष आंख मूंदकर यकीन कर सकते हैं। भारत ब्रिक्स, एससीओ, जी-20 जैसे दुनिया के सबसे शक्तिशाली समूहों में शामिल है। इतना ही नहीं, भारत के पास दुनिया की चौथी सबसे शक्तिशाली सेना भी है।

हालांकि, विशेषज्ञों का तर्क है कि भारत जैसे सबसे बड़ी आबादी, चौथी सबसे बड़ी सैन्य शक्ति और पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश को बाहर रखना समझ से परे है। बड़ी बात यह है कि फोर्ब्स ने अपने जिन पैरामीटर्स का जिक्र किया है, उनमें से अधिकतर में भारत शीर्ष के देशों में शामिल है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next