लंदन :
एक दिन पहले अमेरिकी तटरक्षक ने कहा था कि जहां टाइटैनिक का मलबा है, वहीं पनडुब्बी का मलबा मिला है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि यह मलबा लापता पनडुब्बी से जुड़ा है या नहीं। अधिकारियों ने गुरुवार को ट्वीट किया कि अधिकारी जानकारी का मूल्यांकन कर रहे हैं।
पनडुब्बी में टाइटैनिक जहाज के अवशेष को देखने के लिए पांच सदस्यों को ले जाने की क्षमता थी। इसमें सवार एक यात्री ब्रिटिश व्यवसायी हैं। व्यापारी हामिश हार्डिंग (58) एविएटर, अंतरिक्ष पर्यटक और दुबई स्थित एक्शन एविएशन के अध्यक्ष थे। हामिश हार्डिंग वही शख्स थे, जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार का सहयोग किया था।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी यात्रियों की सूची में शामिल है। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एंग्रो कॉर्पोरेशन के उपाध्यक्ष थे, जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश था। एक वेबसाइट के अनुसार वह अपनी पत्नी और दो बच्चों के साथ ब्रिटेन में रहते थे।
मीडिया रिपोर्टों के अनुसार, ओशनगेट के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) स्टॉकटन रश और फ्रांसीसी पायलट पॉल-हेनरी नार्गोलेट भी इस पनडुब्बी में सवार थे।
यात्रियों के बारे में पनडुब्बी के मालिक ने कहा कि यात्री सच्चे खोजकर्ता थे। यात्रियों में साहस और महासागरों की खोज के लिए जुनून था। इस दुखद समय में मृतकों के परिवार के साथ हमारी संवेदनाएं हैं। हमें इसका दुख है। बता दें, पनडुब्बी रविवार सुबह छह बजे उत्तर अटलांटिक में अपनी यात्रा पर रवाना हुई थी। उस समय चालक दल के पास चार दिन की ऑक्सीजन थी। अभियान में 96 घंटे बीत चुके थे और पनडुब्बी में ऑक्सीजन खत्म हो गई थी।
लापता पनडुब्बी में सवार लोगों में से एक स्टॉकटन रश की शादी उन दो प्रथम श्रेणी के यात्रियों के वंशज से हुई, जिनकी 1912 में टाइटैनिक हादसे में मौत हो चुकी है। रश की शादी वेंडी से हुई जो पनडुब्बी संचालन करते हैं। रश इसिडोर व इडा स्ट्रॉस की परपोती हैं। इससे पहले टाइटैनिक का मलबा देख चुके जर्मनी के सेवानिवृत्त कारोबारी आर्थर लोइबल ने दो साल पहले की इस रोमांचकारी यात्रा को ‘कामीकेज (आत्मघाती) अभियान’ बता चुके हैं।