एप डाउनलोड करें

हूती विद्रोहियों पर अमेरिका का बड़ा एक्शन

देश-विदेश Published by: paliwalwani Updated Sat, 15 Jun 2024 09:13 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वॉशिंगटन. यमन के हूती विद्रोहियों के खिलाफ अमेरिकी सेना ने बड़ा एक्शन लिया है। यमन में पिछले 24 घंटे में अमेरिकी सेना ने हूती विद्रोहियों के सात रडार, एक ड्रोन और दो बिना चालक दल वाले जहाजों को नष्ट किया है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने एक्स पर लिखा कि यह रडार हूती विद्रोहियों को समुद्री जहाजों को निशाना बनाने और वाणिज्यिक शिपिंग को खतरे में डालने में मदद पहुंचाते थे।

हाल ही में हूती विद्रोहियों ने संयुक्त राष्ट्र के नौ कर्मियों को भी बंदी बना लिया था। ये सभी कर्मी यमन के ही रहने वाले हैं। बंदियों में एक विशेष दूत और महिला भी शामिल है। बता दें कि गाजा में इजरायली हमले के खिलाफ पिछले सात महीने से हूती विद्रोही लाल सागर से गुजरने वाले जहाजों को निशाना बना रहे हैं।

बता दें कि हूती विद्रोही लाल सागर में जहाजों को लगातार निशाना बना रहे हैं। दो दिन पहले ग्रीक के एक जहाज पर हूती विद्रोहियों ने हमला किया था। अमेरिका ने यह कदम इस हमले के बाद उठाया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next