श्री माता वैष्णो देवी से नई दिल्ली रेलवे ने चलाई होली स्पेशल ट्रेन

विज्ञापन

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने होली 2026 के मद्देनजर श्रद्धालुओं के लिए नई दिल्ली और श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा (SVDK) के बीच स्पेशल ट्रेनें (04081/04082) चलाने की घोषणा की है, जो 21 फरवरी से 9 मार्च 2026 तक चलेंगी. यह ट्रेनें यात्रियों को दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और जम्मू के प्रमुख स्टेशनों से कनेक्टिविटी प्रदान करेंगी. 

  • ट्रेन का शेड्यूल और विवरण : नई दिल्ली-कटड़ा स्पेशल (04081): 21 फरवरी से 8 मार्च तक, प्रतिदिन (कुछ दिनों के अंतर के साथ) रात 11:45 बजे नई दिल्ली से प्रस्थान करेगी और अगले दिन दोपहर 12 बजे कटड़ा पहुंचेगी.

कटड़ा-नई दिल्ली स्पेशल (04082): 22 फरवरी से 9 मार्च तक, प्रतिदिन (कुछ दिनों के अंतर के साथ) रात 9:20 बजे कटड़ा से चलकर अगले दिन सुबह 10:00 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी.

  • प्रमुख स्टॉप : पानीपत, कुरुक्षेत्र, अंबाला कैंट, लुधियाना, जालंधर कैंट, पठानकोट कैंट, जम्मू तवी और उधमपुर.
  • बुकिंग : टिकट IRCTC की वेबसाइट, ऐप और 139 पर उपलब्ध हैं. 

इसके अलावा, वाराणसी-कटड़ा (04603/04604) के लिए भी 22 फरवरी से 8 मार्च 2026 के बीच चार फेरों वाली विशेष ट्रेनें चलेंगी. यह ट्रेनें 10-15अधिक किराए के साथ चलेंगी और यात्रियों को कंफर्म टिकट के लिए 'विकल्प स्कीम' का उपयोग करने की सलाह दी जाती है. 

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook