एप डाउनलोड करें

चाय कुल्हड़ कैफे पर तोड़फोड़ : आरोपी आए पुलिस की गिरफ्त में

अपराध Published by: paliwalwani Updated Thu, 21 Mar 2024 09:31 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंदौर. पुलिस थाना लसुडिया क्षेत्रान्तर्गत को रात्री में चार अज्ञात बदमाशों ने स्कीम 78 स्थित चाय कुल्हड़ कैफे पर तोड़फोड़ कर संचालक  यश जामले पिता श्याम जामले उम्र 18 साल निवासी 111 पिपल्या हाना नियर माता मंदिर इंदौर के साथ सॉफ्ट विजन कॉलेज में हुए झगड़े का बदला लेने के लिए मारपीट की थी।

फरियादी की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध थाना लसूडिया पर अपराध क्रमांक 312/2024 धारा 323, 294, 506, 34 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

विवेचना के दौरान अज्ञात बदमाशों की तलाश सीसीटीवी फुटेज व मुखबिर तंत्र से प्राप्त सूचना के आधार पर आरोपी 1. अमित यादव उम्र 26 साल निवासी  भगत सिंह नगर बाणगंगा इंदौर तथा 2. अमित उर्फ अम्मू वर्मा उम्र 21 साल निवासी सुंदर नगर सुखलिया इंदौर को गिरफ्तार किया गया जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।  प्रकरण में अन्य दो फरार आरोपी गोलु ओझा व यश भारती कि तलाश की जा रही है ।

विज्ञापन
Next