एप डाउनलोड करें

भोपाल में सनसनीखेज मामला : एक सिरफिरे बदमाश ने नकाब पहनकर तीन युवतियों पर किया चाकू से हमला

अपराध Published by: paliwalwani Updated Fri, 30 Jan 2026 10:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. 

राजधानी भोपाल के दो अलग थाना इलाकों में अज्ञात नकाबपोश बाइक सवार बदमाश द्वारा तीन छात्राओ पर कटर से हमला कर उन्हें घायल किए जाने की सनसनी घटनाएं सामने आई है. दोनों घटनाएं पिपलानी और अयोध्या नगर थाने की है. 

घटना में दो छात्राओं को गंभीर चोटें आई हैं, जबकि एक को मामूली चोट लगी है। घटना गुरुवार देर रात की है. मिली जानकारी के अनुसार पिपलानी में रहने वाली 21 वर्षीय पीड़िता एक निजी कॉलेज की छात्रा है. रात करीब 11.00 बजे वह घर के पास टहल रही थी. इसी दौरान अज्ञात बाइक सवार युवक से उसकी बहस हो गई. इसके बाद आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार से उसके पैर पर हमला किया और मौके से फरार हो गया. 

छात्रा ने पुलिस को बताया की आरोपी ने अपना चेहरा रुमाल से ढक रखा था. उसकी पहचान जुटाने के लिये पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाल रही हैं, इसी इलाके में आरोपी ने एक अन्य युवती पर भी हमला किया. हालांकि उसे मामूली चोट आई है. उधर अयोध्या नगर पुलिस के अनुसार अयोध्या बाइपास स्थित एक कॉलोनी में रहने वाली 20 वर्षीय पीड़िता भी एक निजी कॉलेज की छात्रा है. 

गुरुवार रात करीब 11.30 बजे वह घर के बाहर सड़क पर टहल रही थी, तभी अज्ञात बाइक सवार युवक ने उसके सामने बाइक रोकी, छात्रा ने उसका विरोध किया, जिसके बाद उनके बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान आरोपी ने कटरनुमा धारदार हथियार निकाला और इससे पहले छात्रा कुछ समझ पाती आरोपी ने उस पर हमला कर दिया. बचने के लिये युवती झुकीलेकिन उसकी नाक पर चोट लग गई. जानकारी के मुताबिक तीनों यूवतियों की उम्र 18 से 22 साल के बीच है. शुरुआती पूछताछ में घायल युवतियो ने पुलिस को बताया कि वह आरोपी को नहीं जानती हैं, और ना ही उनकी किसी से रंजिश या अनबन चल रही है, जिसके कारण वह किसी पर संदेह जता सके. पुलिस ने शुक्रवार को अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है. अलग-अलग इलाको में हुई इन वारदातों से दोनों थानो की पुलिस भी हैरान है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश करते हुए दोनों थानो की पुलिस घटनास्थलों के आसपास लगे कैमरो के फुटेज खंगाल रही है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next