सागर.
मौसेरी बहन से एक तरफा प्यार और जबरन शादी के लिए दबाव बनाने के बाद जब आरोप उसे इस नाजायज रिश्ते के लिए मनाने में नाकाम रहा तो, गोलियों से भूनकर हत्या कर दी। हम बात कर रहे हैं, एमपी के सागर में दो दिन पहले शाहगढ़ सरकारी अस्पताल की नर्स को गोलियों से भूनकर हत्याकांड मामले की। पुलिस ने 24 घंटे में खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी मृतका नर्स दीपशिखा का मौसेरा भाई था, जो जबलपुर के पाटन से यहां आया था।
मध्य प्रदेश के सागर जिले के बहुचर्चित नर्स दीपशिखा हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर ही खुलासा कर लिया है। शाहगढ़ में बुधवार रात दिल दहला देने वाली वारदात में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ एक नर्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस सनसनीखेज हत्याकांड को अंजाम देने वाला कोई बाहरी नहीं, बल्कि मृतक नर्स का मौसेरा भाई निकला। आरोपी एकतरफा प्रेम में नर्स पर शादी का दबाव बना रहा था और इसी जुनून में उसने हत्या जैसी जघन्य वारदात को अंजाम दिया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
पुलिस के अनुसार मृतका दीप शिखा चढ़ार 26 वर्षीय निवासी पाटन, जबलपुर पिछले करीब 4 साल से शाहगढ़ के सरकारी अस्पताल में स्टाफ नर्स के पद पर पदस्थ थीं। वह अस्पताल से लगभग 500 मीटर की दूरी पर किराए के मकान में रहती थीं। बुधवार को उसकी नाइट ड्यूटी रात 8 बजे से सुबह 8 बजे की थी। उनके अस्पाल के गेट पर पहुंचते ही आरोपी ने उनका रास्ता
जानकारी अनुसार दीपशिखा जब ड्यूटी के लिए पैदल जाते समय जैसे ही वह अस्पताल के मुख्य गेट के पास पहुंची, तभी आरोपी ने उसका रास्ता रोक लिया। आरोपी की पहचान सुशील आठ्या निवासी पनागर, जबलपुर के रूप में हुई है। पुलिस जांच में यह सामने आया कि वह मृतका का मौसेरा भाई है। सुशील बेरोजगार था और दीपशिखा से शादी करना चाहता था। दोनों के बीच पहले बात भी हुआ करती थी।
चैतन्य सोनी, नवभारत टाइम्स डिजिटल (NBT Online) में कंसलटेंट राइटर हैं। वे मध्य प्रदेश की राजनीति, ऑफ बीट खबरों, ब्रेकिंग, करंट अफेयर, लीक से हटकर खबरों को कवर करते हैं। डॉ. हरीसिंह गौर यूनिवर्सिटी. सागर मप्र से M.Com, MCJ करने के बाद पत्रकारिता में करीब 23 साल से जुड़े हैं। सागर, भोपाल, दिल्ली में लंबे समय तक काम का अनुभव है। उन्होंने यूनीवार्ता में ट्रेनी जर्नलिस्ट से कॅरियर की शुरूआत की थी। देशबंधू, NNI, दैनिक जागरण, राज एक्सप्रेस, न्यूज-24, दैनिक भास्कर, पत्रिका, नवदुनिया में बतौर सब एडिटर/सीनियर रिपोर्टर काम किया है.