एप डाउनलोड करें

कियारा आडवाणी ने शेयर किया कड़वा अनुभव : 'प्रेग्नेंसी में देवी मानते हैं, बच्चा होते ही...!

बॉलीवुड Published by: indoremeripehchan.in Updated Tue, 02 Jun 2026 01:25 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में वह मां बनी हैं. इस बीच उन्होंने मां बनने के बाद महिलाओं को अक्सर जिन उम्मीदों का सामना करना पड़ता है, उनके बारे में बात की है. एक बार फिर कियारा आडवाणी ने अपनी प्रेग्नेंसी और मदरहुड के बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने कहा कि जब एक महिला प्रेग्नेंट होती है तो लोगों का बर्ताव अलग होता है. लेकिन बच्चे के होते ही लोगों का व्यवहार बदल जाता है.

एक इंटरव्यू के दौरान कियारा आडवाणी ने कहा कि मदरहुड के एहसास ने उन्हें बदलकर रख दिया है. अब जो डायरेक्टर उनके साथ काम करेंगे उन्हें वो एक नई इंसान की तरह मिलेंगी. मां बनने के अनुभव को जीवन का सबसे बड़ा बदलाव बताते हुए कियारा ने कहा कि यह सिर्फ एक नया अध्याय नहीं, बल्कि खुद को और दुनिया को नए नजरिए से समझने का अवसर भी है.

एक्ट्रेस ने कहा, 'सबसे दिलचस्प बात यह है कि जब आप प्रेग्नेंट होती हैं, तो हर कोई कहता है, 'अरे वाह, आप कितनी ग्लो कर रही हैं, आप कितनी खूबसूरत लग रही हैं.', मगर जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, तो बातें बदल जाती हैं. लोग कहते हैं 'अब तो मोटी लग रही है, थोड़ी ऐसी लग रही है, थोड़ी वैसी लग रही है.''

बच्चा होने के बाद महिलाओं से की जाती हैं उम्मीदें

कियारा ने आगे कहा, 'जब आप प्रेग्नेंट होते हैं, तो लोग आपको देवी की तरह पूजते हैं, लेकिन जैसे ही आप बच्चे को जन्म देती हैं, वे उम्मीद करने लगते हैं कि आप तुरंत ही अपनी पुरानी फिटनेस और काम पर वापस लौट आएंगी. महिलाओं के लिए सबसे मुश्किल समय बच्चे के जन्म के बाद का ही होता है. यही वह समय होता है, जब उन्हें सबसे ज्यादा सहारे की जरूरत होती है.

मदरहुड के बारे में कियारा ने आगे कहा कि एक बच्चे को बड़ा करने में एक पूरे गांव की मदद लगती है. वैसे ही एक मां को बड़ा करने में भी कई लोगों की जरूरत होती है. वो मेंटली और फिजिकली काफी कुछ झेल रही होती है.

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next