भोपाल : (उमाशंकर तिवारी...) मध्य प्रदेश के पेंशनर/परिवार पेंशनर को पेंशन वितरण संस्था में प्रस्तृत किये जाने वाले वार्षिक जीवन प्रमाण पत्र की व्यवस्था को सुगम बनाने के उद्ेश्य से संदर्भित पत्र षरा प्रचलित व्सवस्था के अतिरिक्त डिजीटल जीवन प्रमाण-पत्र प्रस्तृत करने का विक्लप उउपलब्ण कराया गया हैं. अस्वस्थ, अति वरिष्ठ पेंशनर व परिवार पेंशनरों की सहूलियत के लिए सरकार ने प्रदेश में डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की व्यवस्था लागू की गई. अब डाकिया (पोस्टमैन) बायोमीट्रिक डिवाइस से सत्यापन कर डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जनरेट करेगा. यह जीवन प्रमाण पोर्टल पर अपडेट किया जा सकेगा. यह सुविधा सशुल्क मिलेगी. इस संबंध में वित्त विभाग ने सभी विभागों को सूचना भेज दी हैं. पेंशनरों की परेशानी और मांग को देखते हुए भारत सरकार ने व्यवस्था में बदलाव किया हैं. इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र जमा करने के लिए डोर स्टेप सेवा अतिरिक्त विकल्प के रूप में शुरू कर रहा हैं. वैकल्पिक व्यवस्था के तहत जीवन प्रमाण पत्र, पोर्टल के साथ इंडियन पोस्ट पेमेंट बैंक या पोस्ट आफिस से तय शुल्क जमा कर प्राप्त किया जा सकेगा. सके लिए पेंशनर और परिवार पेंशनर को मूलभूत जानकारी के रूप में पेंशन आइडी, पेंशन पेमेंट आर्डर, पेंशन वितरण विभाग, संस्था, बैंक वितरण, मोबाइल नंबर, आधार नंबर पोस्टमैन को उपलब्ध करानी होगी.
पेंशनरों के डिजीटल प्रमाण पत्र को लेकर आदेश जारी. मिलेगी पेंशनरों को राहत
पेंशनरों के डिजीटल प्रमाण पत्र को लेकर आदेश जारी. मिलेगी पेंशनरों को राहत
🟢 पालीवाल वाणी वॉट्सऐप चैनल
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें
जॉइन करें →
सभी ब्रेकिंग न्यूज़ सबसे पहले पाने के लिए जुड़ें