एप डाउनलोड करें

BHOPAL : लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से की शादी, प्रेमी को नहीं आया रास कर डाली घिनौनी हरकत

भोपाल Published by: Paliwalwani Updated Mon, 09 Aug 2021 10:43 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल में एक लड़की को लिवइन पाटर्नर को छोड़कर किसी और से शादी करना मंहगा पड़ गया। आरोपी प्रेमी ने प्रेमिका के अश्लील फोटो वायरल कर उससे छेड़छाड़ कर दी। आरोपी से परेशान होकर करीब एक महीने बाद लड़की ने प्रेमी के खिलाफ FIR दर्ज कराई।पिपलानी थाना क्षेत्र के आनंद नगर में रहने वाली 20 साल की लड़की की कुछ महीने पहले ही शादी हुई है। लड़की ने आरोप लगाए कि उसका शरद पांडे नाम का रिश्तेदार काफी समय से परेशान कर रहा है। रिश्तेदार होने के कारण उसका उससे परिचय था। इसी को उसने प्रेम समझ लिया।

उसकी कुछ महीने पहले शादी हो गई। उसे बाद से शरद ने उसका पीछा करना और रास्ते में रोककर छेड़छाड़ करना शुरू कर दिया। शरद लगातार उस पर उसके पति को छोड़कर उस पर उससे शादी करने का दबाव बनाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने उसके कुछ अश्लील फोटो भी वायरल कर दिए।

उसने इसके बारे में अपने पति को बताया। इसके बाद उन्होंने रिपोर्ट की। टीआई ने बताया कि लड़की पहले आरोपी के साथ लिवइन में रहती थी। उसके बाद उसकी शादी हो गई। इसी कारण आरोपी शरद उसे परेशान करने लगा। लड़की की शिकायत के बाद आरोपी के खिलाफ FIR कर ली है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next