एप डाउनलोड करें

पद्मश्री 2026 से सम्मानित डॉ. नारायण व्यास से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ

भोपाल Published by: paliwalwani Updated Tue, 10 Feb 2026 12:45 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भोपाल. 

भारत सरकार द्वारा पद्मश्री 2026 से सम्मानित डॉ. नारायण व्यास से मिलने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। अपनी सहपाठी वेदिका रिछारिया के साथ उनके कोलार रोड, भोपाल स्थित निवास पर उनसे लंबी और बेहद रोचक बातचीत हुई।

दरअसल, माखनलाल चतुर्वेदी विश्विद्यालय में सामुदायिक रेडियो स्टेशन 'रेडियो कर्मवीर' 90.0 एफएम के कार्यक्रम 'एमसीयू के मेहमान' में विशेष साक्षात्कार श्रृंखला के अंतर्गत यह चर्चा हुई। डॉ नारायण व्यास ने 'रेडियो कर्मवीर' की री-लॉन्चिंग पर शुभकामनाएं भी दी। उनसे चर्चा के दौरान इतिहास, पुरातत्व और पत्रकारिता से जुड़ी कई दुर्लभ जानकारियाँ जानने को मिलीं।

खासतौर पर उनके पास सुरक्षित ‘वीर अर्जुन’ अख़बार की कई सारी मूल प्रतियाँ देखना अपने-आप में एक अनमोल अनुभव रहा। उनसे मिलकर यह एहसास और गहरा हुआ कि एक पुरातत्वविद् का जीवन कितना समर्पण, धैर्य और कठिन परिश्रम मांगता है। हमारे समाज में इंजीनियरिंग, मेडिकल, सीए-सीएस जैसे क्षेत्रों को जितनी चर्चा और पहचान मिलती है, उतनी पुरातत्व जैसे महत्वपूर्ण गंभीर विषयों को अब भी नहीं मिल पाई है, जबकि दुनिया की सबसे समृद्ध ऐतिहासिक विरासत हमारे देश के पास है।

डॉ. नारायण व्यास जैसे व्यक्ति हम सबके लिए प्रेरणा-स्रोत हैं। अपने इतिहास, संस्कृति और विरासत को समझना और संजोना भी उतना ही जरूरी है जितना आधुनिक प्रगति की ओर बढ़ना। ~ नैवेद्य पुरोहित

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next