एप डाउनलोड करें

समाज को भड़काने का काम करती है कांग्रेस’, OBC आरक्षण पर बोले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

भोपाल Published by: paliwalwani Updated Wed, 30 Jul 2025 01:09 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जाति जनगणना न कराना कांग्रेस का ही सबसे बड़ा पाप

भोपाल. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ओबीसी आरक्षण पर बड़ा बयान दिया है। सीएम ने कहा कि जाति जनगणना न कराना कांग्रेस का ही सबसे बड़ा पाप है। सरकार कोर्ट में लंबित 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के समर्थन में पूरी मजबूती के साथ खड़ी है।

सीएम डॉ. मोहन यादव ने कहा, कांग्रेस तो समाज को भड़काने का काम करती है, जाति जनगणना न कराना कांग्रेस का ही सबसे बड़ा पाप है। हमारी सरकार कोर्ट में लंबित मामलों में 27ओबीसी आरक्षण के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी है। साथ ही, 13लंबित पदों पर भी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर उनका हक दिलाने हेतु प्रतिबद्ध है। समाज के हर वर्ग के कल्याण हेतु हमारा भाव बराबर है। सभी समाज की प्रगति हमारा संकल्प है।

कांग्रेस तो समाज को भड़काने का काम करती है, जाति जनगणना न कराना कांग्रेस का ही सबसे बड़ा पाप है… हमारी सरकार कोर्ट में लंबित मामलों में 27ओबीसी आरक्षण के समर्थन में पूरी मजबूती से खड़ी है। साथ ही, 13लंबित पदों पर भी अभ्यर्थियों को उनकी योग्यता के आधार पर उनका हक दिलाने… pic.twitter.com/Va4XcUSmBQ

— Dr Mohan Yadav (@DrMohanYadav51) July 29, 2025

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next