आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन बहुत अधिक ज्ञान और आध्यात्मिकता की जानकारी पाने में हमेशा आपकी रुचि रहती है। आज भी कुछ अनुभवी और जिम्मेदार लोगों के मार्गदर्शन में आपको बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आपको जीवन की एक अलग ही सच्चाई महसूस होगी। सारा ध्यान अपने ऊपर केंद्रित रहने की वजह से आप पारिवारिक और सामाजिक गतिविधियों में ध्यान केंद्रित नहीं कर पाएंगे। जिसकी वजह से आपको अपयश का भागीदारी बनना पड़ सकता है। कामकाज में आज कोई खास सफलता प्राप्त नहीं होगी। परंतु फिर भी परिवारिक लोगों की देखरेख में काम सुचारू रूप से चलते रहेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति कोई भी दिक्कत आने पर अपने अधिकारियों से मदद जरूर लें।
भाग्यशाली रंग- पीला, भाग्यशाली अंक- 9
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन पारिवारिक व्यवसाय की गतिविधियों में संतुलन बनाकर रखना खुशनुमा माहौल व्याप्त करेगा। विद्यार्थी भी अपने अध्ययन के प्रति ज्यादा केंद्रित रहेंगे। इस समय आर्थिक लाभ की भी अच्छी संभावनाएं बन रही है। अपरिचित व्यक्तियों के साथ किसी प्रकार का भी व्यवहार करते समय सावधानी बरतें। आप किसी नुकसान या साजिश का शिकार हो सकते हैं। साथ ही रिस्की काम जैसे जुआ, सट्टा आदि से भी दूर रहें। जीवनसाथी की सलाह आपके लिए फायदेमंद व सुकून दायक रहेगी। आपसी संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
भाग्यशाली रंग- आसमानी, भाग्यशाली अंक- 6
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कुछ दिनों से चल रही भागा-दौड़ी की वजह से आज अपना समय अध्यात्म और धार्मिक स्थल में व्यतीत करेंगे। इससे आपकी अपनी आंतरिक ऊर्जा दोबारा से एकत्रित होगी। जिससे आप अपने कार्यों के प्रति और ज्यादा एकाग्रचित होकर काम कर सकते कुछ प्रतिद्वंदी जलन की भावना से आपकी आलोचना और अपमानजनक स्थितियां उत्पन्न कर सकते हैं। इसलिए बहुत अधिक सावधान रहने की जरूरत है। विद्यार्थी भी अपनी पढ़ाई की तरफ और अधिक एकाग्रता से ध्यान दें। कार्य क्षेत्र में अपने सहयोगी और कर्मचारियों के साथ विश्वास पूर्ण संबंध बनाकर रखें। उनका सहयोग आपके व्यवसाय की कार्य क्षमता को बढ़ाएगा। प्रेम संबंधों में गलतफहमी की वजह से दरार पड़ सकती है।
भाग्यशाली रंग- गुलाबी, भाग्यशाली अंक- 8
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपकी मुख्य योजना सभी कामों को योजनाबद्ध तरीके से निपटाने की रहेगी। और आप इसमें काफी हद तक सफल भी होंगे। कोई पुराना दिया हुआ उधार भी वापस मिलने से आर्थिक स्थिति अच्छी हो जाएगी। राजनीतिक गतिविधियों से दूरी बनाकर रखें। किसी प्रकार की मान-हानि होने की संभावना है। मित्रों के साथ घूमने-फिरने में समय और धन व्यर्थ ना करें। भाइयों के साथ संबंधों को मजबूत बनाकर रखें। साझेदारी के कारोबार में हिसाब-किताब संबंधी कार्य में पारदर्शिता रखें। जरा सी असावधानी संबंधों में दरार ला सकती है। जिसकी वजह से आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 3
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन अपने जनसंपर्क को और अधिक मजबूत करें। इनके द्वारा आपको चमत्कारिक रूप से भावी लक्ष्य की प्राप्ति होगी। और आपके आत्म सम्मान व आत्मविश्वास में भी वृद्धि होगी। ध्यान रखें कि किसी की बातों में आकर आपका काम बिगड़ सकता है। अपने पर्सनल कामों के अलावा सामाजिक कार्यों पर भी ध्यान देना जरूरी है। अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखें। नौकरी पेशा व्यक्तियों को अपने काम पर अधिक ध्यान देने की जरूरत है। विवाहित जीवन में सामंजस्य बना रहेगा।
भाग्यशाली रंग- नीला, भाग्यशाली अंक- 5
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन धर्म-कर्म संबंधित कार्यों और समाजसेवी संस्था के सहयोग में आपका समय व्यतीत होगा। इससे आपको आत्मिक शांति महसूस होगी। समाज में भी रुतबा बना रहेगा। संतान के कैरियर संबंधी कोई काम ना बनने से तनाव रह सकता है। उसका आत्म बल बनाए रखने में आप सहयोग अवश्य दें। साथ ही ससुराल पक्ष से संबंधों में खटास ना आने दें। एक्सपोर्ट-इंपोर्ट के व्यवसाय में पुनः गति आने की संभावना है। परंतु आय के स्रोत अभी मंद ही रहेंगे।
भाग्यशाली रंग- क्रीम, भाग्यशाली अंक- 9
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका पूरा ध्यान अपने काम और आर्थिक गतिविधियों पर केंद्रित रहेगा। और इसके उत्तम परिणाम भी हासिल होंगे। किसी मित्र द्वारा खूबसूरत उपहार भी मिल सकता है। बिना मतलब दूसरों की परेशानियों में ना उलझे। इससे आपका भी नुकसान हो सकता है। किसी भी नकारात्मक परिस्थिति में गुस्से की बजाए धैर्य बनाकर रखें। वरिष्ठ व्यक्तियों को अपनी सेहत के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है। अपने कर्मचारियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को बहुत सावधानी पूर्वक करें, कोई इंक्वायरी हो सकती हैं। तनावपूर्ण स्थितियों से अपने आप को दूर रखें।
भाग्यशाली रंग- ऑरेंज, भाग्यशाली अंक- 3
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी वरिष्ठ व अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए हितकारी रहेगी। इसलिए उस पर अवश्य अमल करें। व्यस्तता के बावजूद अपने मित्रों और रिश्तेदारों के साथ संपर्क बनाकर रखें। यह संपर्क आपके लिए बहुत ही सुकून दायक रहेंगे। कोई अप्रिय घटना घटने से अवसाद और भय जैसी स्थिति मन मस्तिष्क पर हावी हो सकती हैं। अपने आपको सकारात्मक बनाकर रखना आवश्यक है। विद्यार्थियों को भी अब किसी महत्वपूर्ण कार्य में मन मुताबिक उपलब्धि नहीं प्राप्त होगी। कर्मचारियों की गतिविधियों और क्रियाकलापों पर पैनी नजर रखें। आपके कुछ प्रोडक्ट्स और महत्वपूर्ण दस्तावेज चोरी हो सकते हैं। नौकरी पेशा व्यक्ति भी अपनी फाइलें वगैराह बहुत अधिक संभालकर रखें, कोई सूचना लीक होने की संभावना है।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 8
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी भी काम में घर के वरिष्ठ लोगों की सलाह अवश्य ले और उस पर अमल भी करें। आपके लिए बहुत ही शुभदायक रहेगा। घर परिवर्तन संबंधी योजनाओं पर भी आज कोई महत्वपूर्ण कार्य हो सकता है। पैसे के लेनदेन में बहुत अधिक सावधानी बरतें। किसी नजदीकी मित्र की वजह से ही नुकसान होने की संभावना बन रही है। अपने बाहर के संपर्कों को और अधिक मजबूत करें। सरकारी सेवारत व्यक्तियों पर अधिक कार्यभार रहेगा।
भाग्यशाली रंग- सफेद, भाग्यशाली अंक- 5
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन किसी अपरिचित व्यक्ति से मुलाकात आपको एक नई दिशा प्रदान करेगी। और आप अपने कार्य संबंधी योजनाओं को बेहतरीन तरीके से बना पाएंगे। पैतृक संबंधी मामलों को सुलझाने का आज उचित समय है। किसी को उधार पैसा ना दे। नहीं तो ब्लॉक हो जाएगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता रह सकती है। जिसकी वजह से कुछ महत्वपूर्ण काम भी स्थगित करने पड़ सकते हैं। नए जनसंपर्क आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। सहयोगियों और कर्मचारियों का सहयोग पूरा रहेगा।
भाग्यशाली रंग- हरा, भाग्यशाली अंक- 6
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन ग्रह गोचर और समय आपके लिए बेहतरीन परिस्थितियां बना रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से आप अपने अंदर आत्मविश्वास व एक नई ऊर्जा महसूस करेंगे। राजकीय संपर्क भी आपके लिए फायदेमंद साबित होने वाले हैं। कभी-कभी अति आत्मविश्वास होने की वजह से आपके बनते काम बिगड़ सकते हैं। व्यवसायिक क्षेत्र में कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। उनकी मेहनत व कार्य क्षमता आपके काम के उत्पादन में वृद्धि करेगी। महत्वपूर्ण नए मॉडल भी मिलने की संभावना है। नसों में खिंचाव और दर्द रह सकता है। योग और व्यायाम पर अधिक ध्यान दें।
भाग्यशाली रंग- लाल, भाग्यशाली अंक- 1
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से परिवार में खुशनुमा माहौल रहेगा। विद्यार्थी अपनी मेहनत के उचित परिणाम मिलने से राहत महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण यात्रा से संबंधित योजना बन सकती है। परिवार के किसी व्यक्ति के विवाहित जीवन में कुछ तनाव उत्पन्न होने से चिंता रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का घर पर हस्तक्षेप ना होने दें। इससे परिस्थितियां और भी गंभीर हो सकती हैं।आर्थिक रूप से आज का दिन उत्तम है। रुकी हुई पेमेंट मिलने की पूरी संभावना है। नौकरी में ट्रांसफर संबंधी गतिविधियां अभी रूकी रहेंगी। पति-पत्नी के बीच किसी गलतफहमी को लेकर तनाव रहेगा।
भाग्यशाली रंग- केसरिया, भाग्यशाली अंक- 2
0?0