आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए अध्ययनरत युवा को शैक्षिक संबंधी मामले में विदेश यात्रा करनी पड़ सकती है। अपने महत्वपूर्ण डाक्यूमेंट को संभाल कर रखें, क्योंकि गुम होने की आशंका बन सकती है। माता-पिता को बच्चों द्वारा कुछ अच्छी खबर मिल सकती है जिससे मानसिक शांति मिलेगी।
आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए घर की साज-सज्जा एवं सुधार संबंधी कार्यों में समय व्यतीत होगा। शाम के समय मनोरंजन संबंधी कोई प्रोग्राम बन सकता है। मजदूर वर्ग दोपहर के बाद बिल्डिंग एवं कारखानों में कार्य करते समय सावधानी बरतें, चोट लगने की आशंका बनी हुई है।
आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए सामाजिक सक्रियता का दायरा बढ़ सकता है। अराजक तत्वों से दूरी बनाए रखें। विगत दिनों से रुके हुए कार्य आज पूर्ण हो जाएंगे। मन में राहत महसूस होगी। कार्यों में धैर्य एवं संयम के साथ-साथ वाणी पर भी नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए व्यावसायिक वर्ग सहकर्मियों एवं सहयोगियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर रखें क्योंकि आर्थिक वृद्धि में इनका पूर्ण योगदान होता है। स्वयं की कार्यक्षमता पर भी विश्वास रखें। अपनी गुप्त योजनाओं को सार्वजनिक न होने दें। विरोधी हानि पहुंचा सकते हैं।
आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए सरकारी सेवा में कार्यरत कर्मचारियों को आफिस का कार्य अधिक होने के कारण आज भी जाना पड़ सकता है। सभी कार्य योजनाबद्ध तरीके से पूर्ण हो जाएंगे। किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन आगामी समय में लाभदायक साबित होगा।
आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए दूसरों की बातों में ध्यान देने की अपेक्षा अपनी कार्य क्षमता एवं आत्मविश्वास को आगे रखकर बढ़ने का प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। समय आपके अनुकूल है। दूर-दराज की यात्रा आज स्थगित कर दें, वाहनादि मंदगति से चलाएं। सेहत का ध्यान रखें।
आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए कार्य क्षेत्र में आपकी छवि और प्रतिष्ठा बनी रहेगी। साझेदारी संबंधी कार्यों में आपसी तालमेल के साथ-साथ धैर्य एवं संयम बनाए रखें। विवाहित पुरुष किसी अन्य महिला मित्र के साथ संबंधों में पारदर्शिता बनाए रखें अन्यथा अपयश मिल सकता है।
आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए कोट-कचहरी संबंधी मामलों में ससुराल पक्ष से आर्थिक सहयोग प्राप्त हो सकता है। प्रेमी-प्रेमिका अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें, आगामी समय में शादी के बन्धन में बंध सकते हैं। किसी पूर्व परिचित मित्र की मुलाकात से पुरानी यादें ताजा हो जाएंगी। मन प्रसन्न रहेगा।
आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए परिवार में किसी सदस्य के शारीरिक स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतिंत रहेगा। किसी चिकित्सक से उचित परामर्श ले सकते हैं। रोजगार के क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर विशेष ध्यान दें। रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।
आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए कारोबार के क्षेत्र में कुछ नए अनुबंध मिलने से आर्थिक स्थिति और अधिक बेहतर हो जाएगी। व्यक्तिगत जीवन में जो समस्या चल रही है उसे सूझबूझ से सुलझाने का प्रयास करें, किसी अन्य व्यक्ति की सलाह व मशविरा न लें।
आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए इलैक्ट्रानिक एवं प्रिंट मीडिया के माध्यम से आपका रुतबा बढ़ सकता है। अपनी कार्यक्षमता व आत्मविश्वास को मजबूत बनाए रखना अति आवश्यक है। घर में किसी सदस्य के पद-प्रतिष्ठा को लेकर कोई बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर सकते हैं।
आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए वित्तीय संबंधी मामलों में लेन-देन करते समय दस्तावेजों को भलीभांति पढ़ लें। कोई त्रुटि होने की संभावना बन सकती है। कार्यों में गतिशीलता बनी रहेगी। परिवार में किसी सदस्य की आर्थिक मदद करने से पहले समस्या के बारे में जानकारी अवश्य रखें।