एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 30 जून 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Sun, 30 Jun 2024 08:41 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन शारीरिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में काम का अत्यधिक बोझ रहेगा जिससे काम समय पर पूर्ण करने की चुनौती रहेंगी। मानसिक तनाव बढ़ सकता है। अनावश्यक खर्चों की बढ़ोतरी होगी किंतु आकस्मिक धन लाभ भी हो सकता है। बेफजूल किसी से न उलझें क्रोध पर नियंत्रण रखें। परिवार के बीच मतभेद उभर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में शांति रहेगी जीवन साथी साथ देगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है साथ में मधुर समय बीतेगा।

500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज का दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा बहुत समय से अटका कोई कार्य पूर्ण होगा। जिससे आप अत्यधिक उत्साहित रहेंगे। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें पूंजी निवेश सोच समझकर करें। कामकाज के सिलसिले में यात्रा कर सकते हैं जो कि फायदेमंद साबित होगी। व्यापारी वर्ग को नए अनुबंध प्राप्त होगा। धन लाभ की स्थिति बन रही है। छात्रों को कोई बड़ी उपलब्धि हासिल हो सकती है। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी ।पारिवारिक माहौल खुशनुमा रहेगा माता पिता का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन मधुर रहेगा संतान पक्ष को लेकर प्रसन्न रहेंगे। प्रेम संबंधों में तनाव हो सकता है धैर्य से काम लें।

हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन कार्यक्षेत्र में कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है जिससे तनाव उभर सकता है धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता प्राप्त होगी। आज आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं किंतु सहकर्मियों के सहयोग से कार्य समय पर पूरे होंगे। बेरोज़गारों को जॉब के नए ऑफर मिल सकते हैं। परिवार जनों का सहयोग प्राप्त होगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। प्रेम संबंधों में दूरी आ सकती है संयम बनाकर चलें।

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा कार्यक्षेत्र में अटके हुए कार्य सुचारु रूप से चल पड़ेंगे जिससे मानसिक शांति का अनुभव होगा। नए लोगों से मुलाकात होगी जो उस समय आने पर आप के लिए लाभदायक रहेंगे। नए व्यापार की शुरुआत के लिए आज का दिन शुभ रहेगा समाज में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी मान सम्मान की प्राप्ति होगी। घर में माहौल खुशनुमा रहेगा।मित्रों संग मौज मस्ती का कार्यक्रम बनेगा। जीवनसाथी से संबंध मधुर बनेंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन खास है प्रिय जन से कोई सरप्राइज़ मिल सकता है।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज का दिन भाग्य का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। पूर्व में की गई मेहनत के बेहतर परिणाम हासिल होंगे। आर्थिक उन्नति करेंगे धन लाभ के कई अवसर हाथ आएँगे। कार्यक्षेत्र में पद प्रतिष्ठा बढ़ सकती है वरिष्ठजनों का सहयोग प्राप्त होगा।व्यापारी वर्ग अचानक से कोई फैसला न लें सोच समझकर पूंजी निवेश करें। छात्रों को इच्छित परिणाम प्राप्त होंगे घर में प्रसन्नता का माहौल रहेगा। भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी से मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी बाहर घूमने फिरने जा सकते हैं।

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। आर्थिक योजनाओं पर पूंजी निवेश कर सकते हैं जो आगे चलकर फ़ायदेमंद साबित होंगे। शेयर बाजार, सट्टा बाजार, पर पैसा लगाना उम्मीद से ज्यादा फायदेमंद रहेगा। मीडिया, पत्रकारिता से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। छात्रों का मन पढ़ने लिखने में लगेगा भविष्य से जुड़ी योजनाओं पर विचार करेंगे। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। जीवनसाथी की सेहत का ख्याल रखें। प्रेम संबंधों में अनबन हो सकती है।

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहतर साबित होगा। मन प्रसन्न रहेगा। दोस्तों के साथ घूमने फिरने का कार्यक्रम बन सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कार्यक्षेत्र में पुरानी गलतियों से सबक लेकर कोई बेहतरीन फैसला लेंगे। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे अध्ययन, अध्यापन से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। छात्र इच्छित परिणाम प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगे। पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा। दाम्पत्य जीवन में नोकझोंक समाप्त होगी। प्रेम संबंधों में नयापन आएगा रिश्तों में मजबूती बढ़ेगी।

 सपने में दांत गिरता दिखे तो संभल जाएं नहीं तो होगा बुरा असर!
 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए बेहद खास रहेगा। आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र में अपनी मधुर वाणी से सबका मन जीत लेंगे कार्य समय पर पूर्ण होंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। खर्चों की अधिकता रहेंगी। पुराने मित्रों से मुलाकात हो सकती है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा है कोई नया मौका मिल सकता है। घर परिवार में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं। प्रेम संबंधों में तनाव रह सकता है।

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। व्यापारिक उन्नति करेंगे। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी ।खेलकूद से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा करियर में एक नई उछाल आ सकती है। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। घर परिवार में कोई आयोजन रख सकते हैं जिसमें रिश्तेदारों का आना जाना होगा। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा है मौज मस्ती में समय बीतेगा।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आपका दिन शुभ रहने वाला है। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ बनेगी। कार्यक्षेत्र में बहुत समय से जिस मौके का आपको इंतजार था वह मौका आज आपको मिलेंगा।सभी कार्य समय पर पूरे होंगे मान प्रतिष्ठा की प्राप्ति होगी। व्यापारी वर्ग को विशेष फायदा पहुंचेगा। छात्रों को मनचाही सफलता प्राप्त होगी। पारिवारिक जन के साथ आज किसी पारिवारिक समारोह में शामिल होंगे ।जीवनसाथी के साथ बाहर खरीदारी को जाएंगे। संबंधों के लिए दिन अच्छा है।

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन बेहतर साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आ रही बाधाएं दूर होंगी। आर्थिक तरक्की के रास्ते खुलेंगे। कार्यालय में कुछ नई जिम्मेदारियां मिल सकती है, पद प्रमोशन प्राप्त हो सकता है। व्यापारिक दृष्टि से समय अच्छा है। टैक्स से जुड़े काम मैं सावधानी बरतें। पारिवारिक जिम्मेदारियां बखूबी निभाएंगे घर में सुख शांति रहेंगी। जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा साज सज्जा का सामान खरीदने जा सकते हैं । प्रेमियों के लिए दिन अच्छा है।

 सपना देखा कि स्कूल से भाग गया है बेटा, क्या है इसका अर्थ?

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रह सकता है प्रोफेशनल जीवन व व्यक्तिगत जीवन में सामंजस्य बिठाकर चलें। आर्थिक तंगी दूर होगी धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। कार्यक्षेत्र में आप की मदद से कोई महत्वपूर्ण कार्य पूर्ण होगा जिससे आपके मान सम्मान में वृद्धि होगी।धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ सकती है संतान पक्ष से मन चिंतित रहेगा। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। प्रेम संबंधों के लिए दिन अच्छा रहेगा संबंधों में मजबूती आएगी।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

ये खबर भी पढ़े : 

● Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कहानी : कफ़न- प्रेमचंद

कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, 
आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल,
लौट आएगा निखार


•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

  ● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next