एप डाउनलोड करें

आज का राशिफल 10 जून 2024 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Mon, 10 Jun 2024 01:48 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन घर के किसी अविवाहित सदस्य के रिश्ते की बात चल सकती है। इस समय ग्रह स्थिति बहुत ही अनुकूल है। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त अथवा स्थान परिवर्तन संबंधी कार्यों की योजनाएं बनेंगी। इसलिए प्रयासरत रहे। दूरदराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग आदि से संबंधित व्यवसाय में लाभदायक स्थितियां बन रही हैं। नौकरी पेशा लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है।

● हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन प्रॉपर्टी या अन्य किसी गतिविधि से जुड़ी समस्या हल हो सकती है। आप राजनीति क्षेत्र से जुड़े हैं, तो यह संपर्क आपके लिए कुछ अच्छे अवसर प्रदान करने वाले हैं। इसलिए अपने संपर्क सूत्रों को और अधिक मजबूत बनाकर रखें। व्यवसायिक कर्मचारियों के साथ उचित तालमेल बनाकर रखें। जिससे उनका मनोबल बढ़ेगा और वह लोग कार्यों को मन लगाकर भी करेंगे। कार्यक्षेत्र में इस समय सूझबूझ का समझदारी से आप किसी भी परेशानी को आसानी से हल कर पाएंगे।आय के स्त्रोतों में भी इजाफा होगा।

हिंदू धर्म में सुंदरकांड पाठ का विशेष महत्व : यहां पढ़ें

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई पारिवारिक समस्या हल करने में आप का विशेष योगदान रहेगा। आपके प्रयासों की सराहना भी होगी। संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। तथा मनोरंजन संबंधी प्रोग्राम भी बनेंगे। कार्यक्षेत्र में आप पर ज्यादा जिम्मेदारियां रहेंगी। लेकिन काम पूरे होने में रुकावटें आ सकती हैं। इस समय तनाव लेने की बजाय धैर्य रखना ज्यादा उचित रहेगा। युवा वर्ग तथा विद्यार्थियों को इस कंपटीशन के माहौल में अत्यधिक मेहनत की जरूरत है।

● कहानी : हार की जीत- सुदर्शन

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन संतान पक्ष को कोई उपलब्धि हासिल होने से सुकून और राहत मिलेगी। रिश्तेदारों के साथ खराब संबंधों को सुधारने में आप की विशेष भूमिका रहेगी। और इसमें आप कामयाब भी होंगे। इंजॉय करने के लिए परिवार के साथ कोई घूमने-फिरने का प्रोग्राम भी बन सकता है। आज कार्य क्षेत्र में कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। इस समय अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए बहुत अधिक मेहनत करने की आवश्यकता है। आपके विरोधी आपके प्रति कुछ नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। सरकारी सेवारत लोगों को कोई बेहतरीन कार्यभार मिल सकता है।

 चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

सिंह (Leo)आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन काफी समय बाद किसी नजदीकी संबंधी से मुलाकात होने पर बहुत ही आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे।आज धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में कुछ समय व्यतीत होगा। तथा जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। व्यक्तिगत व्यस्तता की वजह से कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। कर्मचारियों की मदद से व्यापारिक गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी। नौकरीपेशा लोगों को जॉब से संबंधित महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है।

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपका अपने तथा पारिवारिक कार्यों के प्रति पूर्ण समर्पण रहेगा इस स्वभाव वजह से आपको अपने काम के उचित परिणाम हासिल होंगे। तथा मानसिक सुकून भी बना रहेगा। कहीं से ही कोई रुकी पेमेंट भी मिल सकती है। इस समय ग्रह गोचर कुछ नुकसानदायक परिस्थितियों की सूचना दे रहा है। इसलिए व्यावसायिक कार्यों में अगर कुछ नई गतिविधि शुरू करने जा रहे हैं, तो पहले उसके संदर्भ में उचित जांच पड़ताल अवश्य करें। नौकरी पेशा लोगों को ऑफिस का काम हल्का होने से सुकून तथा राहत मिलेगी।

 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन इस समय ग्रह नक्षत्र आपके जीवन में कुछ सकारात्मक परिवर्तन ला रहे हैं। आपको बेहतरीन उपलब्धियां हासिल होगी। किसी भी कार्य को गंभीरता से विचार-विमर्श करके उस पर कार्य करें, आपको अवश्य ही लाभ होगा। व्यवसायिक गतिविधियां निर्विघ्न चलती रहेंगी। सहयोगियों तथा कर्मचारियों का भी पूर्ण रूप से साथ मिलेगा। आलस के कारण काम न टालें, बल्कि कार्यों को समय अनुसार पूर्ण करने की कोशिश करें।

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन फाइनेंस से संबंधित कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन बहुत ही उत्तम है। आप रोजमर्रा की जिंदगी से हटकर कुछ नया करने की सोचेंगे। इससे आपकी मानसिक और शारीरिक थकान दूर होगी। और एक नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों से दूर रहें। वर्तमान समय में जैसा चल रहा है, उसी पर अपना ध्यान केंद्रित रखें। अनजान लोगों के साथ किसी भी तरह का बिजनेस करते समय पूरी तरह चौकन्ना रहे। क्योंकि इस तरह से लापरवाही आप को नुकसान दे सकती है।

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी भी अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें। निश्चित ही आपके लिए लाभदायक रहेगी। पिछले कुछ समय से चल रही विपरीत परिस्थितियों का हल मिलेगा। जिससे आप अपनी समस्याओं से मुक्ति पा लेंगे। इस समय व्यवसायिक पक्ष में कुछ महत्वपूर्ण स्थितियां बन रही हैं, इसलिए गंभीरता के साथ अपने कामों को अंजाम दें। धीमी गति से चल रहे काम में अब सुधार आएगा। ऑफिस मे सहकर्मी ईर्ष्या तथा जलन की भावना से आपके कार्यों में कुछ नुकसान पहुंचा सकते हैं।

 सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन कोई भी खरीदारी अथवा खर्चा करते समय अपने बजट का ध्यान रखने से आप मुश्किलों से बच जाएंगे। घर के नवीनीकरण या सुधार जैसी योजनाओं पर कार्य करते समय वास्तु विद की सलाह अवश्य लें। इससे आपके घर में सकारात्मकता आएगी।इस समय व्यवसाय में उचित समय देने की जरूरत है। ऑर्डर को समय पर पूरा करने से मार्केट में आपकी साख बनेगी। प्रतिद्वंद्वियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों का रवैया परेशान कर सकता है।

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन किसी महत्वपूर्ण इंसान या राजनीतिज्ञ से मुलाकात का मौका मिलेगा। महत्वपूर्ण मुद्दे पर सलाह मशवरा होगा। परिवार के साथ मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय व्यतीत होगा। व्यवसाय में आंतरिक गतिविधियों पर पैनी नजर रखना आवश्यक है। कोई बाहरी व्यक्ति आपके कार्यक्षेत्र की व्यवस्था में कुछ विघ्न डाल सकता है। नौकरी में अपनी फाइलों और पेपर्स को व्यवस्थित करने में ओवरटाइम करना पड़ेगा।

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन अपनी दिनचर्या में परिवर्तन व अनुशासन लाए। जिस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए आप काफी समय से प्रयासरत थे, आज उसके उचित परिणाम हासिल करने का समय आ गया है। इसलिए प्रयासरत रहे और आशावादी बने रहे। यह समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। आपको उचित सफलता मिलेगी। व्यवसाय में उत्पादन क्षमता में सुधार आना शुरू होगा। आर्थिक स्थितियां भी बेहतर होंगी। इस समय मार्केट से संबंधित कार्यों को निपटाने की कोशिश करें। तथा अपनी पुरानी पार्टियों के साथ भी पुनः संपर्क स्थापित करने से फायदा हो सकता है।

 खूबसूरत दिखना है तो आज से अपनाएं ब्यूटी का सीटीएमपी फार्मूला, जानें क्या है ?

ये खबर भी पढ़े : 

Health Tips : कई दिनों से पेट नहीं हो रहा साफ, गंदगी का बोझ बढ़ रहा है, इन 4 आयुर्वेदिक नुस्खों का करें सेवन बॉडी के साथ दिमाग भी होगा हल्का

Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

Toll Tax Rules : यदि आप इन पांच श्रेणियों में आते हैं तो टोल टैक्स देने की नहीं है जरूरत, जानें क्या है आपका अधिकार

● 500 साल पुराने इस मंदिर में मांगी हर मन्नत साल भर में हो जाती है पूरी..

चाणक्य के इन 5 श्लोक में छिपा है बुद्धिमान व्यक्ति बनने का राज,जानिए

● कहानी : कफ़न- प्रेमचंद

● मूत्राशय की जलन (मूत्र में जलन) : डॉक्टर से जानें इसका कारण और इलाज

● Whatsapp पर मैसेज शेड्यूल करना हुआ आसान, जानें कैसे काम करता है ये फीचर

● सिम खरीदने का नियम बदल गया है : उल्लंघन करने पर लगेगा 10 लाख का जुर्माना...!

● भारत सरकार ने महिलाओं को दी खुशखबरी, अब पति के अलावा इन्हें भी बनाया जा सकता है पेंशन का नॉमिनी

Baby Girl Hindi Name: मां दुर्गा के नाम पर रखें, बेटी का नाम, देखें Baby Girl Name List in Hindi

 Weightloss Trick : घर बैठे हॉरर फिल्म देखने से भी कम हो सकता है मोटापा, 
आधे घंटे ट्रेडमिल पर दौड़ने से ज्यादा असरदार है यह तरीका

 क्या डार्क सर्कल की वजह से बेजान दिखने लगा है आपका चेहरा?, इन तरीकों से करें हल्दी का इस्तेमाल,
लौट आएगा निखार


•┄┅═══❁✿❁❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer : इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें.

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next