एप डाउनलोड करें

आज का दैनिक राशिफल 27 फरवरी 2026 : मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल : किन राशि वालों को रहना होगा सावधान

ज्योतिषी Published by: paliwalwani Updated Thu, 26 Feb 2026 11:53 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेष (Aries) आज का राशिफल : च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ 

आज का राशिफल बताता है कि मेष राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको तरक्की के कुछ नये साधन मिलेंगे। आपको बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज पूरे दिन आपका मूड काफी अच्छा रहेगा। आज आप घर पर छोटी-सी पार्टी का आयोजन करेंगे। बिजनेस में सब कुछ सामान्य रूप से बना रहेगा। दाम्पत्य रिश्तों में एक बार फिर से ताजगी भरने के लिये आज का दिन बढ़िया है।  आप कुछ नयी उमंगों के साथ अपना कोई खास काम शुरू कर सकते हैं। आपके आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होगी।

● कौन थे ओशो, जानें रहस्यमयी रजनीश के बारे में...
● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

वृषभ (Taurus) आज का राशिफल : ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो

आज का राशिफल बताता है कि वृषभ राशि के जातक के लिए आज के दिन बिजनेस में रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। आपको किसी विशेष काम में दूसरे लोगों की मदद भी मिलेगी। साथ ही परिवार के लोग आपके हर फैसले के साथ होंगे। आज ऑफिस में आपको नया प्रोजेक्ट मिलेगा, जिसे पूरा करने में आप सफल भी होंगे। आज आपके सेहत में सुधार आएगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे उसे समय से पूरा कर लेंगे। 

● High Blood Pressure Symptoms: हाई ब्लड प्रेशर के इन 8 लक्षण को न करें इग्नोर, लापरवाही पड़ सकती है महंगी...

मिथुन (Gemini) आज का राशिफल : का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह 

आज का राशिफल बताता है कि मिथुन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे। ऑफिस में आपको कोई नया काम मिलेगा, जिसमें आप अपनी मेहनत से सफल होंगे। परिवार से जुड़े किसी काम के लिए थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। कोर्ट-संबंधी किसी काम के लिये आपको अपने सीनियर्स की मदद मिलेगी। आज पैसों का लेन-देन करते समय सतर्क रहना चाहिए। घर में नन्हें मेहमान आने के योग बन रहे हैं। छात्र आज अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफल होंगे। दाम्पत्य जीवन खुशियों से भरा रहेगा। 

● आश्चर्यजनक आयुर्वेद : अपना घुटना बदलने से पहले...

● जामुन खाने के फायदे : एक बेहतरीन फल...

कर्क (Cancer) आज का राशिफल : ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो  

आज का राशिफल बताता है कि कर्क राशि के जातकों के लिए आज के दिन नौकरीपेशा लोगों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आगे चलकर ये प्रोजेक्ट आपको फायदा दिलायेगा। इस राशि के साइंस स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। मेहनत के बल पर ही आपको अपने करियर में सफलता हासिल होगी। ऑफिस में एक साथ कई तरह के काम करने से आप उलझन में पड़ सकते हैं। कुछ कार्यों में ओवर कॉन्फिडेंस की स्थिति से आपको बचना चाहिए। कार्यों को पूरा करने में जूनियर की मदद मिलेगी।

क्रोध विनाशकारी शत्रु : संसार में एक से एक बढ़कर क्रोधी राजा, महाराजा और नवाब-बादशाह हुए

● आज का प्रेरक प्रसंग : बिना उसकी कृपा के हम कुछ भी नही...

● पति की किस्मत चमकाने के चमत्कारी उपाय, जानिए यह ऐसे 5 उपाय जो बदल देंगे आपकी फूटी किस्मत...

सिंह (Leo) आज का राशिफल : मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

आज का राशिफल बताता है कि सिंह राशि के जातक के लिए आज के दिन  बेहतरीन रहने वाला है। आपके मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। आपके दाम्पत्य जीवन में चल रही अनबन समाप्त होगी। अचानक धन लाभ के योग बन रहे हैं। पारिवारिक रिश्ते और बेहतर बनेंगे। संतान पक्ष से आज आपको कोई शुभ समाचार मिलेगा। आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपके कामकाज की क्षमता बढ़ेगी,जिससे कार्यक्षेत्र में आपका प्रभाव बढ़ने के योग हैं। आज लाभ के कई मौके प्राप्त होंगे। 

● उपासना, साधना व आराधना : यह ब्राह्मणों की गायत्री

सपने में मरी हुई नानी को देखना होता है शुभ या अशुभ, जानिए सपने का अर्थ...

कन्या (Virgo) आज का राशिफल : ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो 

आज का राशिफल बताता है कि कन्या राशि के जातकों के लिए आज के दिन अच्छा रहने वाला है। किसी दोस्त से फोन पर बात होगी।  बात के दौरान कुछ पुरानी यादें ताजा होंगी। आज आपके अधूरे काम पूरे हो जायेंगे। बिजनेस में नए एग्रीमेंट होने की सम्भावना है। संपत्ति बढ़ाने की कोई योजना सफल रहेगी। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। छात्र कोई नया कोर्स ज्वॉइन करने का मन बनायेंगे। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। जीवनसाथी के साथ भी बेहतर तालमेल बना रहेगा। 

● कछुए की मूर्ति घर में रखने के फायदे : आइए जानते हैं...

● नाभि से तैल उपचार : कई लाभदायक परिणाम...

तुला (Libra) आज का राशिफल : रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते

आज का राशिफल बताता है कि तुला राशि के जातकों के लिए आज के दिन जीवन में तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। बॉस आपको कुछ जरूरत की चीज उपहार स्वरूप देंगे। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। ये बदलाव आपके लिए बेहतर साबित होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। साथ ही किसी पुरानी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से छुटकारा मिलेगा। अगर आप किसी तरह का निवेश करने की सोच रहे हैं, तो किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। 

● ईश्वर की इच्छा ही सर्वोपरि

● प्रेरणादायक कहानी : अब पछताये होत क्या जब चिड़ियाँ चुग गई खेत...

वृश्चिक (Scorpio) आज का राशिफल : तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू  

आज का राशिफल बताता है कि वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको थोड़ी-सी मेहनत से ही बड़ा मुनाफा होगा। आज शाम को घर पर ही स्वादिष्ट पकवानों का आनंद लेंगे। दाम्पत्य जीवन में मधुरता बढ़ेगी। आप दोनों एक दूसरे की भावनाओं की कद्र करेंगे। बच्चें आज आपका होम वर्क समय से पूरा करने में सफल होंगे। आपको करियर से जुड़ा कोई सुनहरा मौका मिलेगा। आपके कामकाज में बदलाव होने के योग बन रहे हैं। आज आपको कार्यों में परिवारवालों का सहयोग प्राप्त होगा। माता पिता का आशीर्वाद बना रहेगा।

● गुरुवार को नहीं करने चाहिए निम्नलिखित कार्य...

● कहानी : दुखवा मैं कासे कहूँ मोरी सजनी-चतुरसेन शास्त्री...

धनु (Sagittarius) आज का राशिफल : ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे

आज का राशिफल बताता है कि धनु राशि के जातकों के लिए आज के दिन आप खुद को एनर्जेटिक महसूस करेंगे। आज आपके परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी, जिससे आपको आनंद की अनुभूति होगी। आज आप पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने में सफल होंगे। बच्चें कहीं घूमने की जिद करेंगे।  अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न होंगे। जीवनसाथी को सफलता मिलने से पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही परिवार में उत्सव जैसा माहौल बनेगा। भाई-बहनों के साथ रिश्तें बेहतर बने रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है। 

सपने में दिख रहे हैं केचुएं तो रहिए सतर्क...

मकर (Capricorn) आज का राशिफल : भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी 

आज का राशिफल बताता है कि मकर राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपके सकारात्मक व्यवहार से आसपास के लोग प्रसन्न रहेंगे। साथ ही लोगों के नजरों में आपकी अच्छी छवि बनेगी। आज समाज में आपको उचित आदर-सम्मान मिलेगा।ऑफिस का काम आज समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी खास दोस्त की मदद से कोई घरेलू कार्य पूरा कर लेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। छात्रों को उनके मेहनत के अनुरूप सफलता मिलेगी। अपने भविष्य को एक बेहतर दिशा देने के लिए अपने शिक्षकों से सलाह लेंगे। 

● प्रेरणादायक कहानी : सीख जो जीवन बदल दे...

कुंभ (Aquarius) आज का राशिफल : गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा

आज का राशिफल बताता है कि कुंभ राशि के जातकों के लिए आज के दिन  जीवनसाथी के साथ आपको बातचीत में थोड़ी नरमी बरतनी चाहिए। धैर्य रखने पर आपके रिश्ते मधुर होंगे। आज कुछ कार्यों में आपको अधिक समय लग सकता है, लेकिन काम में सफलता जरूर मिलेगी। किसी की राय आपके लिये कारगर साबित होगी।  दूसरों के सामने अपनी बात रखने की पूरी कोशिश करेंगे। आमदनी बढ़ाने के लिए कोई नया प्लान आपके दिमाग में आयेगा। लवमेट्स को सरप्राइज मिलेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन बेहतर रहेगा।

● Adhaar card me photo kaise badale : आधार कार्ड पर फोटो अपडेट करते समय याद रखने योग्य महत्वपूर्ण बातें...

मीन (Pisces) आज का राशिफल : दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची 

आज का राशिफल बताता है कि मीन राशि के जातकों के लिए आज के दिन आपको बिजनेस के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। आपका सामाजिक जीवन भी आज हर तरह से बेहतर बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको काम के लिए वाह-वाही मिलेगी। आर्थिक स्थिति में प्रगति होगी। आप खुद को सही साबित करने में सफल रहेंगे। किसी काम को पूरा करने के लिए आपके दिमाग में कोई नया आइडिया आयेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। अचानक धन लाभ होगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी। 

● 300 बिल्लियां, आवारा बिल्लियों को घर लाता था फ्लैट मालिक : PMC ने दिया नोटिस...

● स्वप्न शास्त्र : सपने में पंडित को पूजा करते देखने का मतलब शुभ होता है या अशुभ, जानिए...

•┄┅═══❁✿❁● ● ● ❁✿❁═══┅┄•

● Disclaimer :इस लेख में दी गई ज्योतिष जानकारियां और सूचनाएं लोक मान्यताओं पर आधारित हैं. इस लेख में बताए गए उपाय/लाभ/सलाह और कथन केवल सामान्य सूचना के लिए हैं. इस लेख में निहित जानकारी विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों/दंतकथाओं से संग्रहित की गई हैं. पाठकों से अनुरोध है कि लेख को अंतिम सत्य अथवा दावा न मानें एवं अपने विवेक का उपयोग करें. पालीवाल वाणी इनकी पुष्टि नहीं करता है. इन पर अमल करने से पहले इससे संबंधित पंडित ज्योतिषी से संपर्क करें तथा चिकित्सा अथवा अन्य नीजि संबंधित जानकारी के लिए अपने नीजि डॉक्टरों से परार्मश जरूर लीजिए. पालीवाल वाणी तथा पालीवाल वाणी मीडिया अंधविश्वास के खिलाफ है.
HISTORY : !!आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर!!
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next