एप डाउनलोड करें

सावन में बनेंगे कई महायोग, गजकेसरी समेत 2 बड़े राजयोग का भी होगा निर्माण, इन 6 राशियों के लिए बेहद शानदार रहेगा सावन

ज्योतिषी Published by: Paliwalwani Updated Tue, 04 Jul 2023 09:00 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सनातन धर्म में सावन महीना का बहुत महत्व माना जाता है, क्योंकि यह भगवान शिव का सबसे प्रिय महीना होता है, जो श्रावण कृष्ण पक्ष के पहले दिन से शुरू होता है। कहते है कि इस महिने में जो पूरे मन से भगवान शिव की भक्ति और पूजा करता है उसे मनवांछित फल प्राप्त होता है। इस बार 4 जुलाई को मंगला गौरी व्रत के साथ श्रावण मास की शुरुआत हो रही है।

एक साथ बनेंगे कई राजयोग

ज्योतिषों के अनुसार, इस बार सावन का महीना 4 जुलाई 2023 से शुरू होने जा रहा है और 31 अगस्त, 2023 को समाप्त होगा। 59 दिनों के इस सावन महिने में शश योग, गजकेसरी योग, बुध व शुक्र के संयोग से लक्ष्मी नारायण योग और सूर्य व बुध की युति से बुधादित्य राजयोग का निर्माण हो रहा है, सावन माह में एक साथ इतने योग बनना दुर्लभ माना जाता है, इससे कई राशियों को धन, नौकरी, करियर और बिजनेस में लाभ के योग है।सावन के महीने में मिथुन राशि, सिंह राशि, तुला राशि, धनु राशि और मीन राशि के जातकों पर भगवान शिव की विशेष कृपा बनी रहेगी।

4 एकादशी और 8 सोमवार व्रत

खास बात ये है कि इस महिना में 19 साल बाद 3 अद्भूत संयोग बनेंगे, वही 8 सोमवार व्रत और 4 एकादशी (Sawan Ekadashi Vrat) पड़ेगी। वही एक साथ कई योग के बनने चलते  यह संयोग 19 साल बाद बन रहा है और 18 जुलाई से लेकर 16 अगस्त तक सावन अधिकमास या मलमास रहेगा। हर तीन साल पर एक अतिरिक्त मास होता है, जिसे अधिकमास या मलमास कहलाता है,इसे पुरुषोत्तम मास भी कहा जाता है।

इन राशियों के लिए शुभ होगा सावन का महिना

धनु राशि – जातकों के लिए भोलेनाथ का सबसे प्रिय महीना बेहद ही खास होने वाला है। इन दिनों आपको व्यापार में बड़ी सफलता प्राप्त होगी।  पीला रंग शुभ होता है।पीले रंग के वस्त्र पहनकर भोलेनाथ की पूजा करनी चाहिए। आप कच्चे दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करना चाहिए।

सिंह राशि – जातकों के लिए यह महिना शुभ लाभ लेकर आ रहा है।नौकरी नए अवसर प्राप्त हो सकते हैं। पदोन्नति का लाभ और नौकरी में सराहना मिल सकती है।  व्यापार में निवेश करने के लिए यह समय उत्तम है।भाग्य का साथ मिलेगा। अटके हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। नया वाहन खरीदने का भी योग बन रहा है। सावन के महीने में लाल चंदन के जल से शिवजी का अभिषेक करना बहुत फलदायी माना जाता है।

तुला राशिफल – जातकों को करियर में सफलता मिलेगा और अटके काम पूरे होंगे। नए काम के लिए भी समय अनुकूल है। सावन के साथ आपके अच्छे दिन भी शुरू होंगे । नौकरी करने वालों के लिए पदोउन्नति का योग है। धार्मिक कार्य में रूचि बढ़ेगी। मित्र का सहयोग मिलेगा। नौकरी के अवसर प्राप्त होंगे और व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। तुला राशि के स्वामी शुक्र हैं और ऐसे में इस राशि वालों को भगवान शिव का अभिषेक गाय के घी, इत्र या सुगंधित तेल या मिश्री मिले दूध से करना चाहिए

मेष राशि – मेष राशि के स्वामी मंगल हैं,ऐसे में सावन का महीना मेष राशि वाले जातकों के काफी शुभ होने वाला है। जातकों को कई क्षेत्रों में बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे है और वैवाहित जीवन में खुशहाली आएगी। सावन के महीने में मेष राशि के लोगों को लाल रंग के पुष्पों से भगवान शिव की पूजा- अर्चना और कच्चे दूध में शहद मिलाकर भोलेनाथ का अभिषेक करने से लाभ मिलता है।

मीन राशि – बेहद शुभ रहने वाला है। मीन राशि वालों पर भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी।अचानक धन लाभ के बेहतरीन मौके हासिल होंगे।किसी बड़ी परियोजना में आपका काम बन सकता है।वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा।कही यात्रा पर जाने का योग्य बन रहा है। पानी में केसर मिलाकर भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, इससे उनके तरक्की के रास्ते खुलते हैं।

वृश्चिक राशिफल – भगवान शिव का खास आशीर्वाद प्राप्त होगा। नौकरी में सफलता प्राप्त होगी। इन दिनों आपनी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के जातकों को शहद और मिश्रित जल से भगवान शिव का अभिषेक करना चाहिए, भोलेनाथ को गुलाब का फूल और बिल्वपत्र की जड़ भी अर्पित करनी चाहिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next