एप डाउनलोड करें

Guru Grah Vakri 2022 : 29 जुलाई से चमक सकती है इन 3 राशि वालों की किस्मत, गुरु बृहस्पति की रहेगी विशेष कृपा

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Sun, 24 Jul 2022 12:25 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ज्योतिष के मुताबिक हर ग्रह एक निश्चित समय अवधि पर राशि परिवर्तन और वक्री होता है और वक्री होने का सीधा प्रभाव मानव जीवन और पृथ्वी पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि ज्ञान और वृद्धि के प्रदाता गुरु बृहस्पति 29 जुलाई को मीन में वक्री होने जा रहे हैं। ज्योतिष शास्त्र में गुरु ग्रह का संबंध ज्ञान, वृद्धि, शिक्षक, संतान, शिक्षा धन, दान और पुण्य से माना जाता है। इसलिए गुरु ग्रह के वक्री होने का प्रभाव सभी राशियों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसीं हैं, जिनको गुरु के उल्टी चाल से अच्छा धनलाभ हो सकता है। आइए जानते हैं ये 3 राशियां कौन सीं हैं…

वृष राशि:

आपकी राशि से गुरु बृहस्पति 11वें भाव में वक्री होंगे। जिसे इनकम और लाभ का भाव माना गया है। इसलिए इस समय आपकी आय में अच्छी बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही इनकम के नए- नए सोर्स से आप धन कमाने में सफल होंगे। वहीं कारोबार में आपको इस दौरान अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही इस दौरान कोई व्यावसायिक डील भी फाइनल हो सकती है। जिससे आपको अच्छा धनलाभ होने के संकेत हैं। वहीं इस दौरान आपकी काम करने की शैली में भी निखार आएगा, जिससे आपके ऑफिस में आपकी वाहवाही हो सकती है। वहीं जो लोग नया व्यापार स्टार्ट करना चाहते हैं, उनके लिए समय अनुकूल रहने वाला है। इसके साथ ही गुरु बृहस्पति आपके 8वें भाव के स्वामी हैं। आप लोग एक सुनहला और पुखराज रत्न धारण कर सकते हैं। जो आपके लिए लकी स्टोन साबित हो सकता है।

मिथुन राशि:

गुरु ग्रह के वक्री होते ही मिथुन राशि के लोगों को अच्छा धनलाभ होने के संकेत दिख रहे हैं। क्योंकि गुरु बृहस्पति आपके दशम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे नौकरी, व्यापार और कार्यक्षेत्र का स्थान कहा जाता है। इसलिए इस दौरान आपको नई नौकरी का प्रस्ताव आ सकता है। साथ ही इस दौरान आपका प्रमोशन हो सकता है। साथ ही इस समय आपको व्यापार में अच्छा मुनाफा हो सकता है। साथ ही इस दौरान नए व्यावसायिक संबंध भी बन सकते हैं और व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं जो लोग मार्केटिंग और मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं उनके लिए यह समय अनुकूल रहने वाला है। वहीं मिथुन राशि पर बुध ग्रह का आधिपत्य है और बुध और गुरु ग्रह में मित्रता का भाव विद्यमान है। इसलिए गुरु ग्रह का वक्री होना आप लोगों के लिए लाभप्रद साबित हो सकता है। आप लोग एक पन्ना धारण कर सकते हैं, जो आपके लिए भाग्यशाली रत्न साबित हो सकता है।

कर्क राशि:

गुरु ग्रह के वक्री होने से आप लोगों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि गुरु ग्रह आपके नवम स्थान में वक्री होने जा रहे हैं। जिसे भाग्य और विदेश यात्रा का भाव माना गया  है। इसलिए इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही गुरु ग्रह के प्रभाव से आपके अटके हुए काम बनेंगे। वहीं इस समय आप कारोबार के संबंध से यात्रा भी कर सकते हैं, जो लाभकारी सिद्ध हो सकती है। जिन लोगों का कारोबार विदेश से जुड़ा हुआ है उन लोगों को अच्छा धनलाभ हो सकता है।

वहीं जिन लोगों का व्यापार खान- पान, होटल, रेस्टोरेंट से जुड़ा हुआ है, उन लोगों को इस समय अच्छा मुनाफा हो सकता है। वहीं गुरु बृहस्पति आपके छठे स्थान के स्वामी हैं, इसलिए इस दौरान आपको शत्रुओं पर विजय हासिल होगी और गुप्त शत्रुओं का नाश होगा। वहीं आपकी राशि के स्वामी चंंद्र ग्रह और चंद्र ग्रह और गुरु बृहस्पति में मित्रता का भाव है। इसलिए आपको यह परिवर्तन लाभकारी सिद्ध हो सकता है। इस समय आप एक मोती स्टोन धारण कर सकते हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next