एप डाउनलोड करें

1 साल बाद सूर्य देव करेंगे अपने मित्र मंगल की राशि में प्रवेश, इन राशियों की चमक सकती है किस्मत, धनलाभ के प्रबल योग

ज्योतिषी Published by: Pushplata Updated Mon, 30 Sep 2024 12:52 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Surya Transit In Scorpio: वैदिक ज्योतिष में सूर्य देव को ग्रहों का राजा माना गया है। साथ ही सूर्य देव को मान- सम्मान, आत्मविश्वास, प्रतिष्ठा और प्रशासनिक पद का कारक माना जाता है। इसलिए जब भी सूर्य देव की चाल में बदलाव होता है तो इन सेक्टरों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। आपको बता दें किनवंबर में वृश्चिक में गोचर करने जा रहे हैं। जिससे कुछ राशियों का भाग्य चमक सकता है। साथ ही इनको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। करियर में ग्रोथ मिल सकती है। 

कर्क राशि (Cancer Zodiac)

आप लोगों के लिए सूर्य देव का गोचर लाभप्रद सिद्ध हो सकता है। सूर्य देव आपकी राशि से पंचम भाव पर संचरण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको संतान से जुड़ा कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साथ ही इस समय में आपको बिजनेस में कई ऐसी डील्स भी मिल सकती हैं, जिससे कि आपको भविष्य में लाभ होगा। नौकरीपेशा लोग भी तरक्की करते जाएंगे। वहीं इस समय आपको आकस्मिक धनलाभ हो सकता है। साथ ही आय के नए- नए सोर्स बन सकते हैं। वहीं आपकी इच्छाओं की पूर्ति इस दौरान हो सकती है।

कुंभ राशि (Kumbh Zodiac)

सूर्य देव का राशि परिवर्तन कुंभ राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि सूर्य देव आपकी राशि से कर्म भाव पर संचऱण करने जा रहे हैं। इसलिए इस दौरान आपको काम- कारोबार में खास तरक्की मिलेगी। साथ ही बेरोजगार लोगों को नौकरी के नए अवसर मिल सकते हैं। साथ ही नौकरीपेशा जातकों का वेतन बढ़ने से उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है। वहीं इस दौरान कारोबारियों को अच्छा धनलाभ हो सकता है। साथ ही व्यापार का विस्तार हो सकता है। वहीं इस समय आपके पिता के साथ संबंध मजबूत होंगे। साथ ही आपकी सोची हुई योजनाएं पूरी होंगी।

तुला राशि (Tula Zodiac)

सूर्य देव का गोचर तुला राशि के जातकों को शुभ फलदायी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह गोचर आपकी राशि से धन और वाणी स्थान पर होने जा रहा है। इसलिए इस दौरान  नए-नए विचार आपके मन में आएंगे। आप इन नए विचारों का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। वहीं इस समय आपकी वाणी में प्रभाव बढ़ेगा, जिससे लोग इंप्रेस होंगे। वहीं इस समय आपको निवेश किए गए धन से डबल लाभ होगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत बन सकते हैं। वहीं व्यापारियों को उधार धन मिल सकता है। इस समय आप धन की सेविंग करने में सफल रहेंगे। साथ ही आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next