एप डाउनलोड करें

आमेट में ‘वंदे गंगा’ जल संरक्षण जन अभियान की शुरुआत

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Tue, 02 Jun 2026 11:02 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जल संरक्षण एवं स्वच्छ जल स्रोतों के संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने का दिया संदेश

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर पालिका आमेट द्वारा जल संरक्षण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ‘वंदे गंगा – जल संरक्षण जन अभियान 2026’ का शुभारंभ किया गया। अभियान का आयोजन वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान के जिला समन्वयक अजय सोनी एवं जिला संयोजक ग्रामीण कंसारा के सानिध्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा भगवान गणपति की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद नगर पालिका मंडल द्वारा सभी अतिथियों का साफा, उपरना एवं माल्यार्पण कर स्वागत-सम्मान किया गया।

मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ ने अपने संबोधन में कहा कि जल संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। सरकार द्वारा जल संरक्षण को लेकर विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं, जिनका उद्देश्य भविष्य में पेयजल संकट से राहत दिलाना है। उन्होंने आमेट क्षेत्र में पेयजल व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सालम सागर तालाब में पानी की आवक बढ़ाने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक एस्टीमेट तैयार करने के निर्देश भी दिए, ताकि आगामी बजट में स्वीकृति मिल सके।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला समन्वयक अजय सोनी ने कहा कि यदि आने वाले समय में जल और पर्यावरण संरक्षण पर गंभीरता से कार्य नहीं किया गया तो परिस्थितियां विकट हो सकती हैं। उन्होंने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आमजन तक पानी बचाने और पर्यावरण संरक्षण का संदेश पहुंचाना है।

यह अभियान 25 मई 2026 से 5 जून 2026 तक चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जल संरचनाओं की साफ-सफाई, जल स्रोतों को प्रदूषण मुक्त रखने, भूजल पुनर्भरण, जल बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

कार्यक्रम के अंतर्गत चंद्रभागा नदी तट पर वृक्षारोपण किया गया। इसके पश्चात मुख्य अतिथि विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ एवं अन्य अतिथियों ने वंदे गंगा जल संरक्षण अभियान के तहत कलश यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कलश यात्रा चंद्रभागा नदी तट से रवाना होकर बेवर महादेव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में नगर एवं आसपास क्षेत्र की बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

अभियान के तहत सफाई अभियान का भी आयोजन 

इस अवसर पर राजेंद्र लोहार, राधेश्याम खटीक,सुनील गांधी, अजय देवपुरा, राजेश पालीवाल, अरुण मिश्रा, वीरेंद्र सिंह चुंडावत, जयसिंह भाटी, देवेंद्र मेहता, दिनेश सरणोत, राजेश सोनी, अशोक पीतलिया, नगर पालिका ईओ सुदर्शन जांगू, उपखंड स्तरीय अधिकारीगण, जनप्रतिनिधि, नगर पालिका आमेट के अधिकारी-कर्मचारी, विभिन्न सामाजिक संस्थाओं (NGO) के प्रतिनिधि, जल संरक्षण के क्षेत्र में कार्यरत संगठन, पर्यावरण प्रेमी नागरिक तथा बड़ी संख्या में महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next