आमेट वाणी : भीलवाड़ा रोड पर बीचोंबीच पड़ा खड्डा, किसी हादसे की इंतजार में...!

विज्ञापन

आमेट. नगर के भीलवाड़ा रोड पर  इंद्रा कॉलोनी के समिप गुजर रहे मुख्य मार्ग पर पिछ्ले कई दिनों से मार्ग के क्षतिग्रस्त होकर उस पर बहुत बड़ा एवं गहरा खड्ढा पड चुका है। 

इस खड्डै से वाहन चालक अनियंत्रित होकर खड्डै में गिर चुकें हैं। तथा कई हादसे घटीत हो चुके है। महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अजय सिंह चुण्डावत ने बताया कि यह मार्ग भीलवाड़ा से आमेट को जोड़ने वाला  मुख्य मार्ग होने की वजह से इस मार्ग पर रात दिन यातायात चलता रहता है। 

बरसात के दिनों तो इस खड्डे में पानी भर जानें से यह खड्डा नज़र नहीं आता है। इसलिए दुपहिया, चारपहिया वाहन अनियंत्रित होकर खड्डै में गिर रहें हैं। संबंधित विभाग को उक्त समस्या पर तत्काल घौर समाधान निकालना चाहिए।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook