Amet News : आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय आमेट में छात्र-संसद का गठन

विज्ञापन

आमेट. नगर के आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को नवीन सत्र 2025-26 हेतु छात्र संसद का निर्विरोध गठन किया गया। 

जिसमें युवराज रेगर को अध्यक्ष, विजय प्रजापत को महामंत्री, राहूल भील को उपाध्यक्ष, दिव्या प्रजापत को अनुशासन मंत्री, पवन भोई को खेलकूद मंत्री, शनि आरजिया को कोषाध्यक्ष, कुसुम कंवर को सांस्कृतिक मंत्री, निलम रेगर को स्वच्छता एवं ममता को पर्यावरण मंत्री बनाया गया।

इस अवसर पर नवगठित छात्र संसद को संस्था प्रधान मुबारिक अजनबी ने पद एंव गोपनीयता को शपथ दिलाई। इस अवसर पर प्रधानाध्यापक करणसिंह चौहान,लक्ष्मी लोहार,मुराद बानु, श्रीमती कृष्णा सुथार,दिलु कंवर,उमीशा दायमा, प्रेरणा कंवर,शिवानी पुरोहित,रूप कंवर आदि स्टाफ एंव विद्यालय के बालक बालिकाएं उपस्थित थे।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

विज्ञापन

और पढ़ें...

ये भी पढ़ें...

WhatsApp पर शेयर Facebook