एप डाउनलोड करें

Amet News : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के मौके पर आगरिया में निकला पथ संचलन

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Wed, 17 Sep 2025 12:34 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा शताब्दी वर्ष के अवसर पर आगरीया मण्डल का पथ संचलन निकाला गया। पथ संचलन आगरिया वाड़ा स्कूल ग्राउंड से प्रारम्भ होकर सत्यनारायण मंदिर, वाडा, छतरियां चौराहा, बड़ा मंदिर, आगरिया, मठ महादेव, मंडी महादेव कुमावतों का वास आगरिया सहित विभिन्न मार्गों से होते हुए पुनः आगरिया वाडा स्कूल ग्राउंड पर पहुंच संपन्न हुआ।

इस दौरान सभी नन्हे से बड़े स्वयंसेवक घोष की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। करीब 278 स्वयं सेवकों ने पूर्ण गणवेष में भाग लिया। संचलन के दौरान 2 घोष शामिल हुए, जिसमें स्वयं सेवक आणक, शंख,पणव,ढोल बजाते हुए चल रहे थे। 

नन्हें से बड़े स्वयंसेवक घोष की ध्वनि के साथ कदम से कदम मिलाकर चल रहे थे। बहुत से ग्रामवासियों ने गणवेश पहन कर स्वयंसेवकों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया और देशभक्ति के नारे भी लगाए। नगर वासियों द्वारा बुलडोजर से पुष्प वर्षा की गई। साथ ही हर गली मोहल्लों में परिवारों द्वारा जगह जगह पर पथ संचलन का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

संपूर्ण आगरिया नगर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों से गुंजायमान हो उठा।सभी स्वयंसेवक कदम से कदम मिलाकर एक साथ चल रहे थे। राष्ट्रभक्ति और अनुशासन की अनूठी मिसाल कायम कर रहे थे। छोटे स्वयंसेवकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। वास्तव में सभी स्वयंसेवक यह संदेश समाज को दे रहे थे कि सभी इसी तरह संगठित रहे और भारत माता को पुनः परमवैभव प्रदान करावे।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next