एप डाउनलोड करें

Amet News : आमेट शहर में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 17 May 2026 12:10 AM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. आमेट शहर में भारत की जनगणना-2027 के प्रथम चरण का शुभारंभ शनिवार को प्रातः 7:00 बजे प्रथम पूज्य भगवान श्री गणेश की विधि-विधान से पूजा अर्चना एवं वंदना के साथ किया गया।

अभियान का शुभारंभ कार्यालय में चार्ज जनगणना अधिकारी एवं अधिशाषी अधिकारी सुदर्शन जांगु की उपस्थिति में जनगणना-2027 की टैगलाइन "जनगणना से जनकल्याण" को सभी शहरी जनगणना टीम को संबोधित करते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए। अभियान की सफलता सुनिश्चित करने के लिए जनगणना टीम (प्रगणकों और सुपरवाईजरों) को तिलक-अभिनंदन किया गया तथा दही-मिश्री खिलाकर मंगल शगुन कराया गया।

जनगणना टीम में 4 सुपरवाईजर व 23 प्रगणकों को आधिकारिक जनगणना किट, छाता वितरित किये गए। देश की प्रथम पेपरलेस जनगणना हेतु जनगणना टीम के स्वयं के मोबाईल पर HLO APP का Installation करवाकर मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना हेतु फील्ड हेतु रवाना किया गया। इस प्रथम चरण की कार्य अवधि दिनांक 16 मई 2026 से प्रारंभ होकर दिनांक 14 जून 2026 तक अनवरत रहेगा।

जनगणना-2027 की सफलता हेतु आमजन से अपील है कि वे इस राष्ट्रीय महत्व के कार्य में प्रगणकों को सही जानकारी देकर इस राष्ट्रीय जनकल्याण कार्य में सहयोग प्रदान करें। इस अवसर पर जनगणना नियमित चार्ज सहायक (सहायक राजस्व निरीक्षक) श्रीपाल पारीक, बलवंत सिंह वरिष्ठ सहायक, चमनसिंह गहलोत, कनिष्ठ सहायक, कृष्णकांत शर्मा, कनिष्ठ सहायक, रवि श्रौत्रिय बेसिक कम्प्यूटर अनुदेशक, हरिओम शर्मा, अभिषेक, नवनीत शर्मा, रेखा खींची, हारून मोहम्मद, रतनलाल आदि उपस्थित रहें।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next