एप डाउनलोड करें

Amet News : राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक की बैठक में ब्यावर महाअधिवेशन को लेकर बनी व्यापक रणनीति

आमेट Published by: M. Ajnabee, Kishan paliwal Updated Sun, 28 Dec 2025 11:41 PM
विज्ञापन
Follow Us
विज्ञापन

वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमेट. उदयपुर में राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक कार्यालय में आयोजित बैठक में पूर्व राज्य मंत्री जगदीश राज श्रीमाली और आमेट के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा की मौजूदगी में ब्यावर में होने वाले महाअधिवेशन की रणनीति बनी। श्रमिक कल्याण योजनाओं, सरकार से समाधान और 3–4 जनवरी 2026 के महाअधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प लिया गया।

उदयपुर में शनिवार को राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के कार्यालय में आयोजित अहम बैठक ने आगामी श्रमिक आंदोलन की दिशा और स्वरूप को स्पष्ट कर दिया। पूर्व राज्य मंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष जगदीश राज श्रीमाली के नेतृत्व में हुई इस बैठक में राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ तथा असंगठित मजदूर यूनियन (आमेट) के जिला अध्यक्ष कैलाश चंद्र शर्मा की सानिध्य में संगठनात्मक और नीतिगत मुद्दों पर गहन चर्चा की गई।

बैठक के दौरान भवन एवं सन्निर्माण श्रमिक कल्याण मंडल की सभी योजनाओं की विस्तार से समीक्षा की गई। श्रमिकों से जुड़े लंबित और जमीनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकार से सकारात्मक हस्तक्षेप कराने पर सर्वसम्मति बनी। श्रमिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को उनका अधिकार दिलाने के संकल्प को दोहराया गया।

इसी क्रम में आगामी 3 और 4 जनवरी 2026 को ब्यावर में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय मजदूर कांग्रेस इंटक के महाअधिवेशन को लेकर व्यापक तैयारियों पर चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि राजस्थान प्रदेश से संबंधित इंटक की समस्त यूनियनें, प्रदेश पदाधिकारी, सदस्य, जिला अध्यक्ष इंटक, यूथ इंटक, महिला इंटक और सेवादल इंटक के पदाधिकारी व हजारों श्रमिक सक्रिय भागीदारी के साथ महाअधिवेशन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाएंगे।

बैठक का समापन संगठनात्मक एकजुटता और श्रमिक हितों की रक्षा के दृढ़ संकल्प के साथ हुआ, जिसमें ब्यावर महाअधिवेशन को प्रदेशभर के श्रमिक आंदोलन के लिए निर्णायक मंच बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next