Saturday, 18 April 2026

आमेट

श्री जय सिंह श्याम गोशाला का तहसीलदार व पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन

M. Ajnabee, Kishan paliwal
श्री जय सिंह श्याम गोशाला का तहसीलदार व पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन
श्री जय सिंह श्याम गोशाला का तहसीलदार व पशु चिकित्सा अधिकारी ने किया भौतिक सत्यापन

आमेट. 

नगर की श्री जय सिंह श्याम गोशाला का तहसीलदार व पशु चिकित्सा अधिकारी ने निरीक्षण किया। तहसीलदार पारसमल बुनकर व पशु चिकित्सा अधिकारी सुनील जाखड़ ने गोशाला में संरक्षित गो वंश की सेवा व सुविधाओं को परखा। जिसमें चारा पानी की व्यवस्था, भंडार घर, गोसफाई व्यवस्था, आयु व लिंग अनुसार वर्गीकरण, सेवा आदि मापदंड अनुसार पाई है। शाला में 603 गोवंश संरक्षित है।

अधिकारियों द्वारा वित्तीय वर्ष 2025-26 की द्वितीय किस्त अक्टूबर 25 से मार्च 26 तक के लिए राज्य सरकार द्वारा देय वित्तीय सहायता के लिए भौतिक सत्यापन किया गया। इस दौरान गोशाला सचिव मदन लाल पुरोहित,व्यवस्थापक मनोहर लाल शर्मा सहित गोशाला के सेवादार उपस्थित थे। 

M. Ajnabee, Kishan paliwal

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News