📅 Monday, 14 September 2026 | 12:16 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,630 🥈 चांदी (1kg): ₹215,900 🌧️ उज्जैन: 26°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

कोविड-19 के लिए स्काउटर ने निकाली जन जागरुकता यात्रा

📅 30 June 2020, 03:39 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
कोविड-19 के लिए स्काउटर ने निकाली जन जागरुकता यात्रा
कोविड-19 के लिए स्काउटर ने निकाली जन जागरुकता यात्रा

आमेट । स्वामी विवेकानंद राजकीय मॉडल स्कूल आमेट के ईको क्लब प्रभारी एवं स्काउटर शेर सिंह सैनी ने अपने सहयोगी अध्यापक जगदीश चंद्र जोशी के सहयोग से स्लोगन, पोस्टर के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे कोविड-19 जन जागरुकता अभियान के तहत नगर में जागरुकता यात्रा निकाली। यात्रा का शुभारंभ आमेट उपखंड अधिकारी डॉ. नवनीत कुमार ने किया। इस अवसर पर उपखंड कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। यात्रा उपखंड कार्यालय से शुरू होकर लक्ष्मी बाजार, गांधी चबुतरा, बैंक रोड़, अस्पताल एवं नगर पालिका के सामने से होकर बस स्टैंड पर पहुंची। सैनी एवं जोशी का आमेट नगरपालिका चेयरमेन कैलाश मेवाड़ा, अधिशाषी अधिकारी दुर्ग्रेश सिह रावल, द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। यात्रा के माध्यम से लोगों को मास्क पहनने, सामाजिक दूरी रखने, बार बार साबुन से हाथ धोने, भीड़ में शामिल नहीं होने आदि संदेश दिया गया एवं जागरूक करने का प्रयास किया। पोस्टर एवं स्लोगन गाइड सपना सैनी एवं जगदीश चंद्र जोशी ने बनाए।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें