📅 Friday, 11 September 2026 | 01:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,506.57 ▼ -257.63 (-0.34%) निफ्टी 50: 23,357.90 ▼ -73.60 (-0.31%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,290 🥈 चांदी (1kg): ₹216,500 ☁️ उज्जैन: 30°C (बादल छाए रहेंगे)
आमेट

आमेट में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से : 21 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

📅 19 February 2020, 01:56 AM ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal... ✍ ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से : 21 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा
आमेट में महाशिवरात्रि महोत्सव की तैयारियां जोर शोर से : 21 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा

आमेट। नगर के चन्द्रभागा नदी तट स्थित प्राचीन एवं ऐतिहासिक श्री वेवर महादेव मंदिर पर 21 फरवरी 2020 शुक्रवार को नगर पालिका मंडल आमेट व सहयोगी संस्था श्री वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति द्रारा विविध धार्मिक कार्यक्रमों के साथ विशाल महाशिवरात्रि महोत्सव मनाया जाएगा। नगर पालिका चेयरमैन कैलाश मेवाड़ा ने पालीवाल वाणी को बताया की नगर पालिका आमेट व श्री वेवर महादेव मंदिर मंडल समिति के तत्वाधान मे मनाएं जाने वाले महाशिवरात्री महोत्सव का का शुभारंभ श्री वेवर महादेव मंदिर प्रांगण पर 21 फरवरी को प्रातः 10 बजे साधु संतों के सानिध्य में आयोजित होगा। दोपहर 3 बजे नगर के स्टेशन क्षेत्र स्थित श्री रामधर्म शाला से हाथी, ऊट, घोडे, विविध धार्मिक झांकीयो एवं गाजे-बाजे के साथ विशाल शोभायात्रा शुरू होगी। यह शोभायात्रा नगर के स्टेशन. पुलिस थाना रोड, बस स्टेण्ड, लक्ष्मीबाजार, गणेश चौक, होलीथान, रामचौक., तकीया मारू दरवाजा बाहर होते हुए रात्रि को वेवर महादेव मंदिर प्रांगण पहुंचेगी तथा दूसरे दिन शनिवार 22 फरवरी को श्री वेवर महादेव मंदिर प्रांगण चन्द्रभागा नदी तट पर एक दिवसीय मेले का आयोजन होगा। मेले के लिए दुकानो के प्लाट आंवटन का शुरू हो चुका है।

मनोरंजन स्थल पर पहुंचे कारीगर

महाशिवरात्रि महोत्सव को लेकर विशाल शोभायात्रा.एक दिवसीय मेला एवं अन्य विविध धार्मिक कार्यक्रम की तैयारियों के तहत मंदिर परिसर में रंग रोगन एवं साफ-सफाई का कार्य जारी है। तथा महोत्सव के दूसरे दिन होने वाले मेले के आयोजन को लेकर चकरी, डोलर, झूले आदि मनोरंजन के साधन मेला स्थल पर पहुंच चुके है। ओर कारीगर मेहनत करके मैले की शोभा बढ़ने के लिए काफी श्रम कर मैला स्थल को आकर्षित करने में जूटे हुए है। 

!! आओ चले बांध खुशियों की डोर...नही चाहिए अपनी तारीफो के शोर...बस आपका साथ चाहिए...समाज विकास की ओर !!

● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

 ? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें