📅 Friday, 09 October 2026 | 01:50 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,445.29 ▼ -193.41 (-0.27%) • निफ्टी 50: 22,512.70 ▼ -90.40 (-0.40%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,910 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,200 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

आमेट में खुले बाजार लेकिन कोरोना के डर से ग्राहक गायब

📅 20 May 2020, 05:12 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
आमेट में खुले बाजार लेकिन कोरोना के डर से ग्राहक गायब
आमेट में खुले बाजार लेकिन कोरोना के डर से ग्राहक गायब

आमेट । करीब दो महीनों के बाद प्रशासन द्वारा लॉक डाउन में दी गई छूट के चलते मंगलवार को नगर के लक्ष्मी बाजार सहित सभी तरह के प्रतिष्ठान खुले। नगर के लक्ष्मी बाजार में कपडे व सर्राफा व्यापारियों, हॉस्पिटल रोड, रेलवे स्टेशन, भीलवाड़ा रोड पर जनरल व्यापारियों ने अपने -अपने प्रतिष्ठान खोले लेकिन कोरोना बीमारी का डर या आर्थिक तंगी के चलते आज बाजार दोपहर से पहले ही सुनसान हो गए। इक्का-दुक्का ग्राहकों को छोड़कर किसी भी प्रतिष्ठान पर कोई खास ग्राहकी नही देखी गई। इन दुकानो पर दो महीनों बाद भी ग्राहकी की ऐसी हालत देखकर दुकानदार भी निराश दिखे। वहीं दुसरी और लॉक डाउन में मिली छूट के बाद मंगलवार को खुले बाजार में दुकानों के बाहर पुलिस द्वारा ग्राहकों के लिए कोरोना चेतावनी के पोस्टर लगाए गए। थानाधिकारी श्री मुकेश कुमार खटीक ने पालीवाल वाणी को बताया की कोरोना के बाद लगाए गए लॉक डाउन के 2 महीनों के बाद खुले बाजार में दुकानदारों व ग्राहकों को सोशल डिस्टेसिंग के बारे में जागरूक करने हेतु  इन पोस्टरों को दुकानदार को दिए गए। साथ ही इसका पालन नही करने वालो के लिए जुर्माने को भी दर्शाया गया। अनेक दुकानदारों ने अपनी दुकानों पर ये पोस्टर चस्पा किये।

फोटो ग्राफर--माधवसिंह राजपूत

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

● एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

● नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

!! कोरोना से डरे नहीं...डटकर मुकाबला कीजिए...जीत हर कदम...देशवासियों की होगी...!!

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें