📅 Sunday, 11 October 2026 | 02:33 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.09 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

मजदूर विरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ नरेगा श्रमिकों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार

📅 04 July 2020, 03:32 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
मजदूर विरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ नरेगा श्रमिकों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार
मजदूर विरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ नरेगा श्रमिकों ने माथे पर काली पट्टी बांधकर किया बहिष्कार

आमेट । असंगठित मजदूर यूनियन आमेट-कुंभलगढ क्षैत्र अध्यक्ष राजस्थान असंगठित मजदूर एवं निर्माण संघ इन्टक के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, महामंत्री लक्ष्मण रेगर के सानिध्य में ग्राम पंचायत जिलोला के गांव जसवन्त पुरा में पूंजी परस्त मजदूर विरोधी केन्द्र सरकार के खिलाफ नरेगा श्रमिकों ने माथे पर काली पट्टी बांध कार्य का बहिष्कार किया। इससें पूर्व यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश चन्द्र शर्मा, जिला सह संयोजक रोशनलाल तेली,मजदूर इन्टक नगर अध्यक्ष ललित गेलडा आदि ने राष्ट्रपति के नाम दियें एसडीएम को ज्ञापन में बताया की कोरोना महामारी से ही केन्द्र सरकार की नितियों से बडी संख्या में मजदूर पैदल चलकर हजारों किमी दूर अपनें अपने गांव पहुंचे।उसमें भूख पानी से बैहाल मजदूरों को आज रोजगार के लिए भटकना पड रहा है। प्रवासी मजदूरों को ग्रामीण क्षेत्रों मे मनरेगा कार्य के अलावा अन्य कोई विकल्प रोजगार का साधन नहीं है। इसलिए सभी नागरिकों को हर माह 10 किलो अनाज, एक किलो दाल,तेल, चाय-पानी, राशन मुफ्त उपलब्ध कराया जाये। मनरेगा मे काम के दिन बढाकर 200 दिन कियें जाये। रोजगार नहीं तो बेरोजगारी भत्ता दिया जाये। तथा शहरी क्षेत्रों के गरीबों पर इस योजना को लागू किया जाये। ज्ञापन में बताया की सभी नागरिकों /जो आयकर नही है/ के खाते में 6 माह तक प्रत्येक माह 7500 रू.डालें जाये।

● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍️

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें नाम/पता/गांव अथवा/शहर की जानकारी व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें... 09977952406-09827052406

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें