📅 Monday, 28 September 2026 | 09:59 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,771.72 ▼ -1,124.02 (-1.52%) • निफ्टी 50: 22,780.25 ▼ -360.25 (-1.56%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,420 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,800 • ☀️ उज्जैन: 25°C (साफ आसमान)
आमेट

भारतीय किसान संघ की जनसंपर्क यात्रा को लेकर आमेट में बैठक आयोजित

📅 26 December 2019, 11:10 AM • ✍️ M. Ajnabee-Kishan Paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
भारतीय किसान संघ की जनसंपर्क यात्रा को लेकर आमेट में बैठक आयोजित
भारतीय किसान संघ की जनसंपर्क यात्रा को लेकर आमेट में बैठक आयोजित

आमेट। भारतीय किसान संघ द्वारा पूरे देश में मनायें जा रहे किसान संघ संस्थापक दत्तोपंत ठेंगड़ी की जन्मशताब्दी एवं किसान जागरूकता कार्यक्रम की रूप रेखा एवं यात्रा को लेकर बैठक आयोजित की गई। राजसमंद जिले की सभी तहसीलों की समस्त पंचायतों तक किसान संपर्क यात्रा आयोजित की जा रही है। आमेट तहसील की यात्रा के लिए अध्यक्ष सोहन कुमावत की अध्यक्षता में व बाबूलाल कुमावत के सानिध्य में यात्रा का मार्ग एवं रूपरेखा पर चर्चा की गई।इस अवसर पर तहसील के मंत्री शंकर लाल जाट, प्रभारी रामलाल जाट एवं रमेश लाल पालीवाल,मोहनलाल कुमावत, मांगीलाल गुर्जर,  महिला प्रमुख मीना सुथार, पूर्ण सिंह, शंकरलाल जाट एवं तहसील कार्यकारिणी तथा ग्राम समिति के समस्त कार्यकर्ताओं ने पुरी तहसील की यात्रा की रूपरेखा बनाई तथा साहित्य पत्रक चित्र संपर्क सामग्री वितरण की गई।

भारतीय किसान संघ के जिलामंत्री बाबुलाल कुमावत ने पालीवाल वाणी को बताया की किसान संघ की जागरण यात्रा 27 दिसंबर 2019 को सुबह 10 बजे सेलागुडा,11.30 बजे खाखरमाला,दोपहर 2 बजे गोवल,3.30 बजे बिकावास, एवं शाम 5 बजे आगरिया, तथा 28 दिसम्बर को सुबह 10 बजे घौसुण्डी,11.30 बजे जिलोला,1 बजे साकरडा,3 बजे राछेटी तथा शाम 5 बजे लिकी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पहुंचेगी।

 ● पालीवाल वाणी ब्यूरो- M. Ajnabee-Kishan Paliwal...✍

? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें...

? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Email- paliwalwani2@gmail.com

09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406

●  एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...

●  नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें