📅 Saturday, 10 October 2026 | 02:46 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 33°C (साफ आसमान)
आमेट

देवगढ रोड़ पर भीषण सड़क हादसा : टाॅॢले ने बाईक सवार को लिया चपेट में,हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत

📅 26 May 2026, 01:05 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
देवगढ रोड़ पर भीषण सड़क हादसा : टाॅॢले ने बाईक सवार को लिया चपेट में,हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत
देवगढ रोड़ पर भीषण सड़क हादसा : टाॅॢले ने बाईक सवार को लिया चपेट में,हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही हुई मौत

M. Ajnabee, Kishan paliwal

दो लोग जिंदगी और मौत के बीच झुंझ रहे...

आमेट. देवगढ़ रोड पर आमेट के समिप हुए भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई,जबकि परिवार के दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। हादसे के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।

थाना अधिकारी ओम सिंह चुंडावत ने बताया कि रविवार सुबह आमेट नगर पालिका कॉलोनी निवासी एक ही परिवार के भाई-बहन और बच्चे मोटरसाइकिल पर सवार होकर श्री ढेलाणा भेरूनाथ के दर्शन के लिए जा रहे थे। कि इसी दौरान आमेट–देवगढ़ रोड पर आसन के समिप चंद्रभागा नदी पुल के निकट सामने से आए एक तेज रफ्तार ट्रॉले ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया।

हादसा इतना भीषण था कि मोटरसाइकिल चालक ट्रॉले के नीचे जा फंसा  दुर्घटना में मुकेश पुत्र हस्तीमल डाकोत उम्र 40 वर्ष  कुलदीप पुत्र कृष्ण कान्त  उम्र 7 वर्ष, व लक्षद्वीप पुत्र विष्णु दत्त उम्र 3 वर्ष  की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। “वहीं हादसे में मधुबाला पत्नि विष्णु दत्त  38 वर्ष और चारू पुत्री विष्णु दत्त 13 वर्ष निवासी जयपुर बाघावास  गंभीर रूप से घायल हो गईं। जिन्हें स्थानीय चिकित्सालय में प्राथमिक उपचार के बाद राजसमंद जिला अस्पताल रेफर किया गया।  

“घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची आसपास के बड़ी संख्या में लोग भी घटनास्थल पर जमा हो गए। हादसे के बाद सड़क पर लंबा जाम लग गया। “प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि मृतक मुकेश का शव ट्रॉले के पहिए के नीचे फंस गया। जिसे काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया।

“घटना के बाद पूरे आमेट नगर में शौक की लहर है ।और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना की सूचना के बाद विधायक सुरेंद्र सिंह राठौड़ चिकित्सालय पहुंचे जहां शौक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया तथा परिवार को सरकार द्वारा हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। ज्ञात हुआ की समाचार लिखें जानें तक हादसे में हुई मौत के तीन लोगों के शव पोस्टमार्टम हेतु मोर्चरी में रखें हुए थे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें