📅 Monday, 14 September 2026 | 12:17 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.83 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹154,550 🥈 चांदी (1kg): ₹239,900 🌧️ उज्जैन: 27°C (वर्षा / बूंदाबांदी)
आमेट

राजकीय माध्यमिक विद्यालय टिकड में बालक-बालिकाओ ने रैली निकालकर मनाया प्रवेशोत्सव

📅 27 April 2019, 07:14 PM ✍️ M. Ajnabi-Jayantilal Kushthal...✍️ ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
राजकीय माध्यमिक विद्यालय टिकड में बालक-बालिकाओ ने रैली निकालकर मनाया प्रवेशोत्सव
राजकीय माध्यमिक विद्यालय टिकड में बालक-बालिकाओ ने रैली निकालकर मनाया प्रवेशोत्सव

आमेट। समिपवर्ती ग्राम टीकड स्थित राजकीय माध्यमिक विद्यालय के बालक-बालिकाओ ने शनिवार को कस्बे में रैली निकाल प्रवेशोत्सव मनाया। इस अवसर पर संस्था प्रधान बाबूलाल रेगर सहित समस्त स्टाफ ने बालक-बालिकाओं को साथ में लेकर पुरे गांव में प्रवेशोत्सव रैली का आयोजन किया। रैली ढोल नगाड़े के साथ निकाली गई। रैली में नारे लिखे हुये बैनर के साथ बालक-बालिकाएं चल रहे थे। समस्त ग्रामवासियों से नन्हे बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोडने की अपील की गई । इस अवसर पर गांव के मुख्य चैपाल पर एक बाल सभा का आयोजन किया गया। जिसमें संस्था प्रधान ने ग्राम वासियों से अपील की कि गांव के समस्त नन्हे मुन्ने बालक-बालिकाओं को विद्यालय से जोड़ा जाए साथ ही शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। बाल सभा में विद्यालय स्टाफ और बालक-बालिकाओं के साथ ही गांव के गणमान्य नागरिकगण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्यारेलाल बैरवा ने किया।
● पालीवाल वाणी ब्यूरो-M.Ajnabee, Kishan Paliwal...✍
? Whatsapp पर हमारी खबरें पाने के लिए हमारे मोबाइल नंबर 9039752406 को सेव करके हमें व्हाट्सएप पर Update paliwalwani news लिखकर भेजें
? Paliwalwani News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक और गूगल प्लस पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
www.fb.com/paliwalwani
www.twitter.com/paliwalwani
Sunil Paliwal-Indore M.P.
Email- paliwalwani2@gmail.com
09977952406-09827052406-Whatsapp no- 09039752406
▪ एक पेड़...एक बेटी...बचाने का संकल्प लिजिए...
▪ नई सोच... नई शुरूआत... पालीवाल वाणी के साथ...

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें