📅 Saturday, 10 October 2026 | 09:35 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▲ +879.13 (+1.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▲ +288.65 (+1.30%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,940 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,600 • ☀️ उज्जैन: 27°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट शहर में मिठाई और किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

📅 28 December 2025, 03:09 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट शहर में मिठाई और किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता
Amet News : आमेट शहर में मिठाई और किराना दुकान में चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस को मिली बड़ी सफलता

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. शहर आमेट में चोरी की बढ़ती घटनाओं को रोकने के लिए स्थानीय पुलिस ने निर्णायक कदम उठाया है. जिला राजसमन्द सर्कल में लगातार हो रही चोरी की वारदातों के मद्देनजर, वृताधिकारी ज्ञानेन्द्रसिंह राठौड़ और वृत कुम्भलगढ़ के निर्देशन में थानाधिकारी ओमसिंह चुण्डावत के नेतृत्व में थाना आमेट से एक विशेष टीम का गठन किया गया. 

टीम की अथक मेहनत और गहन जांच के बाद पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की. पुलिस के अनुसार, 25 दिसंबर 2025 को छगन लाल, पिता पेमा, जाति कुमावत, उम्र 53 वर्ष, निवासी आसन, थाना आमेट ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि उनकी आसन बस स्टॉप पर स्थित किराना और मिठाई की दुकान में चोरी हुई है. 

  • छगन लाल ने बताया कि 14 दिसंबर 2025 की शाम उन्होंने दुकान बंद कर घर चले गए थे. अगले दिन जब वे वापस आए, तो पाया कि दुकान की शटर तोड़ी हुई थी और दिन भर की बिक्री से प्राप्त कुल 7 हजार रुपये चोरी हो गए थे। साथ ही, दुकान के सीसीटीवी कैमरे भी क्षतिग्रस्त पाए गए.
  • इस रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने प्रकरण संख्या 307/2025, धारा 305 (ए), 324(4), 331 (4) बीएनएस 2023 में मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया. गठित टीम ने चोरी के खिलाफ गहन सर्च अभियान चलाया। मुखबिर की सूचना और संदिग्धों से पूछताछ के आधार पर रामलाल, पिता नारायणलाल, जाति ओड, उम्र 40 वर्ष, निवासी आसन, थाना आमेट को गिरफ्तार किया गया. 

    आरोपी के कब्जे से शटर और ताला तोड़ने का लोहे का साबल तथा चोरी किए गए रुपये बरामद किए गए. थाना प्रभारी ओम सिंह ने बताया कि रामलाल से और भी गहन पूछताछ जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है. इस गिरफ्तारी से आमेट क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने में पुलिस को मदद मिलेगी.

  • इस कार्रवाई से स्थानीय व्यवसायियों को सुरक्षा की आश्वस्ति मिली है और पुलिस की तत्परता एवं सतर्कता को क्षेत्र में सराहा जा रहा है.
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें