Amet News : महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आमेट में सेवा पखवाड़ा का आयोजन
जरूरतमंद को छाता देकर राहत पहुँचाई : संस्था का यह अनूठा सेवा अभियान चर्चा का विषय बना
आमेट. महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित सेवा पखवाड़ा के तहत महावीर इंटरनेशनल वीर सदस्यों ने 'सुकून की छांव' सेवा अभियान का आयोजन किया।
इस अभियान के दौरान कड़ी धूप में अपना रोजगार कर रहे सड़क किनारे विक्रेता सुरेश कुमार रेगर को छाता भेंट किया गया। संस्था के सदस्यों ने इस पहल को महज छाता वितरण नहीं, बल्कि श्रमजीवी वर्ग के प्रति सम्मान और संवेदना का संदेश बताया।
कार्यक्रम में उपस्थित पदाधिकारियों ने सेवा को महावीर इंटरनेशनल का मूल उद्देश्य बताते हुए समाज के हर वर्ग तक अपनत्व और सहयोग का भाव पहुँचाने का संकल्प दोहराया।
इस अवसर पर संस्था अध्यक्ष वीर अभय कुमार गेलड़ा, मंत्री वीर सतीश कुमार सोनी, राजसमंद ज़ोन सचिव वीर ज्ञानेश्वर मेहता, ज़ोन कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार ढिलीवाल, बोर्ड डायरेक्टर वीर महेंद्र कुमार बोहरा, वीर अरविंद कुमार भरसारिया, कोषाध्यक्ष वीर ललित कुमार छाजेड़, संगठन प्रभारी वीर राजेंद्र कुमार डांगी और वीर पवन कच्छारा सहित अन्य सदस्य सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में सदस्यों ने भविष्य में भी मानवता के ऐसे पुनीत कार्य जारी रखने का आह्वान किया। इस पूरे आयोजन की जानकारी संस्था मीडिया प्रभारी वीर पवन कच्छारा ने दी।
M. Ajnabee, Kishan paliwal
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।