📅 Tuesday, 29 September 2026 | 06:20 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,529.07 ▼ -1,366.63 (-1.85%) • निफ्टी 50: 22,716.20 ▼ -424.30 (-1.83%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹148,630 • 🥈 चांदी (1kg): ₹229,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

📅 12 May 2026, 01:03 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार
Amet News : निजी विद्यालय संगठन आमेट ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक-अजनबी ने कार्यकारिणी का किया विस्तार

विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों की नियुक्ति के साथ टीम को मिली नई जिम्मेदारी

आमेट. निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक आमेट की नवीन कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई। संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष मुबारिक अजनबी ने जिलाध्यक्ष डॉ. लेखराज सिंह चौहान की अनुशंसा पर संगठन की ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए नई टीम घोषित की।

घोषणा के अनुसार संरक्षक पद पर दिनेश चन्द्र शर्मा, ज्ञानोदय सेकेंडरी स्कूल आमेट तथा अजयपाल सिंह, कैम्ब्रिज अकादमी सेकेंडरी स्कूल आमेट को जिम्मेदारी सौंपी गई है। उपाध्यक्ष पद पर सुरेश मेवाड़ा, एक्सीलेट अकैडमी माध्यमिक विद्यालय आमेट, अनुभव शर्मा, आर के सेकेंडरी स्कूल आमेट तथा विष्णु कुमार वैष्णव, सुनील बाल निकेतन स्कूल आमेट को मनोनीत किया गया। संगठन के कोषाध्यक्ष पद पर धर्मेश सालवी, गांधी पब्लिक स्कूल आगरिया को नियुक्त किया गया है। महासचिव की जिम्मेदारी गजेन्द्र सिंह राव, आंचलिक उच्च प्राथमिक विद्यालय सेलागुड़ा को दी गई है।

नई कार्यकारिणी में सचिव पद पर जुगल किशोर वर्मा, छत्रपति शिवाजी सेकेंडरी स्कूल आगरिया, नारायण लाल सालवी-भीलमगरा, यशवंत त्रिपाठी, गुरूकृपा प्राथमिक विद्यालय सियाणा, बहादुर सिंह सोलंकी, नव भारत पब्लिक स्कूल टीकर तथा मनोज सेन, सनवेली पब्लिक स्कूल किशनपुरिया को शामिल किया गया है। विधि सलाहकार पद पर रतनसिंह रावत, प्रभात उच्च प्राथमिक विद्यालय ढेलाणा को जिम्मेदारी दी गई। वहीं सदस्य पद पर सोहनलाल कुमावत, आलोक बाल निकेतन घोसुण्डी, भागु गुर्जर, वीर शिवाजी पब्लिक स्कूल जिलोला तथा कुलदीप सेन, भवानी पब्लिक स्कूल आमेट को मनोनीत किया गया है। निजी विद्यालय संगठन ब्लॉक आमेट की नई कार्यकारिणी के गठन को शिक्षा क्षेत्र में संगठनात्मक मजबूती और निजी विद्यालयों के समन्वय की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। नई टीम से क्षेत्र में शैक्षणिक गतिविधियों और संगठनात्मक कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें