Tuesday, 26 May 2026

आमेट

Amet News : आमेट में जैन श्रावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित : धर्मेश कोठारी को संघ की नई कमान सौंपी

M. Ajnabee, Kishan paliwal
Amet News : आमेट में जैन श्रावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित : धर्मेश कोठारी को संघ की नई कमान सौंपी
Amet News : आमेट में जैन श्रावक संघ की नई कार्यकारिणी गठित : धर्मेश कोठारी को संघ की नई कमान सौंपी

M. Ajnabee, Kishan paliwal

आमेट. नगर के महावीर भवन में श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ के चुनाव सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए। चुनाव प्रक्रिया सौहार्दपूर्ण वातावरण में आयोजित हुई, जिसमें वर्तमान अध्यक्ष सुरेन्द्र सूर्या ने अपनी कार्यकारिणी भंग करते हुए नए चुनाव की प्रक्रिया प्रारंभ करने की घोषणा की।

इस दौरान उन्होंने अपने कार्यकाल में मिले सभी सदस्यों के सहयोग के प्रति आभार व्यक्त किया। नवीन कार्यकारिणी के गठन के लिए चंदनमल बापना एवं भंवरलाल सरणोत को चुनाव पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया। चुनाव प्रक्रिया के दौरान सर्वसम्मति से धर्मेश कोठारी को संघ का नया अध्यक्ष घोषित किया गया। अध्यक्ष पद की घोषणा होते ही उपस्थित सदस्यों ने उनका स्वागत करते हुए नई कार्यकारिणी के प्रति विश्वास जताया।

अध्यक्ष धर्मेश कोठारी ने तत्पश्चात अपनी नई कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए ललित डांगी को उपाध्यक्ष, नरेंद्र बडोला को मंत्री, पारस बाबेल को कोषाध्यक्ष तथा पवन मेहता को उपमंत्री नियुक्त किया। वहीं संरक्षक पद पर भंवरलाल सरणोत, चंदनमल बापना एवं सुरेन्द्र सूर्या को जिम्मेदारी सौंपी गई। नई कार्यकारिणी के गठन के बाद सभी सदस्यों ने दुपट्टा पहनाकर नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत एवं अभिनंदन किया।

कार्यक्रम में कैलाश खाब्या, सुशील सूर्या, प्रकाश हिरण, राकेश हिरण सहित संघ के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। श्री वर्धमान स्थानकवासी जैन श्रावक संघ की नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है। सर्वसम्मति से सम्पन्न हुए इस चुनाव ने संघ की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती को भी रेखांकित किया।

whatsapp share facebook share twitter share telegram share linkedin share
Related News
Latest News
Trending News