📅 Tuesday, 29 September 2026 | 11:39 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,456.06 ▼ -315.66 (-0.43%) • निफ्टी 50: 22,715.60 ▼ -64.65 (-0.28%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹147,880 • 🥈 चांदी (1kg): ₹228,600 • ☀️ उज्जैन: 28°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट के एक्सीलेंट अकैडमी में मातृ दिवस पर मॉम स्माइल कार्यक्रम आयोजित

📅 12 May 2026, 01:04 AM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 3 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट के एक्सीलेंट अकैडमी में मातृ दिवस पर मॉम स्माइल कार्यक्रम आयोजित
Amet News : आमेट के एक्सीलेंट अकैडमी में मातृ दिवस पर मॉम स्माइल कार्यक्रम आयोजित

माध्यमिक विद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में माताओं के लिए विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं, जिनका उद्देश्य मां-बच्चे के संबंधों को प्रगाढ़ करना था

आमेट. मातृ दिवस (मदर्स डे) के अवसर पर एक्सीलेंट अकैडमी माध्यमिक विद्यालय आमेट में “मॉम स्माइल” कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और भावनात्मक माहौल के बीच किया गया।

कार्यक्रम का उद्देश्य मां और बच्चों के बीच अटूट रिश्ते को और मजबूत बनाना तथा बच्चों को अपनी माताओं के प्रति आभार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना रहा। विद्यालय परिसर में आयोजित इस विशेष आयोजन में माताओं और बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया।

कार्यक्रम के दौरान रैपिड फायर, पहेली बुझाओ, रचनात्मक प्रतियोगिताएं, भावात्मक प्रतियोगिताएं, रैंप वॉक, मेमोरी लेन तथा चेयर रेस जैसी कई रोचक और मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। सभी प्रतियोगिताओं में माताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में श्रीमती रेणुका सैनी, राधा कंवर खिंची, अनीता कल्याण, नीतू विरवाल, दुरैया बोहरा, हेमलता वैष्णव और कृष्णापुरी विजेता रहीं। कार्यक्रम में उपस्थित सभी माताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर आयोजन को विशेष बना दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती नीलम मेवाड़ा ने की।

आयोजन को सफल बनाने में समस्त शिक्षकगणों सहित श्रीमती निर्मला पवार, सविता राव, मनभर कंवर, निकिता चुंडावत, दीपिका चुंडावत, चेष्टा सेन, सेजल जैन, वी के बाबू राज, प्रजीता बाबू राज, सूरज पालीवाल, नीतू मेवाड़ा, मोनाली पालीवाल, शंकर सिंह रावत, गायत्री त्रिवेदी, पूजा माली, रुक्मण माली, सोनिया बानो, वनिता ट्रेलर और राधा जी का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय प्रशासन ने कार्यक्रम में शामिल होकर अपना अमूल्य समय देने वाली सभी माताओं का आभार व्यक्त किया। भावनाओं, रचनात्मकता और पारिवारिक जुड़ाव से भरपूर यह आयोजन विद्यालय में लंबे समय तक याद किया जाएगा।

M. Ajnabee, Kishan paliwal

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें