आमेट
Amet News : कांग्रेस संगठन की मजबूती पर जोर, नवनियुक्त जिलाध्यक्ष का कार्यकर्ताओं को आह्वान
M. Ajnabee, Kishan paliwal
राजसमंद जिलाध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह ने सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता देने और आगामी निकाय चुनाव हेतु संगठन के पुनर्गठन की रणनीति साझा की
M. Ajnabee, Kishan paliwal
आमेट. ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आमेट की एक बैठक समीपवर्ती ग्राम झीलोला स्थित हनुमान आश्रम में आयोजित हुई। इस महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत ने की, जिसमें संगठन की भावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
अतिथियों का आत्मीय स्वागत और अभिनंदन, बैठक में विशिष्ट अतिथि के रूप में नवनियुक्त कांग्रेस जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान और मुख्य अतिथि के रूप में पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह परमार उपस्थित रहे। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत एवं कार्यकर्ताओं ने आगंतुक अतिथियों का उपरना पहनाकर भावभीना और आत्मीय स्वागत किया।
सक्रिय कार्यकर्ताओं को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर,बैठक में नवनियुक्त राजसमंद जिला अध्यक्ष आदित्य प्रताप सिंह चौहान ने अपने संबोधन में कांग्रेस के संगठन को नए सिरे से मजबूत एवं सक्रिय करने का आह्वान किया। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि "जो पदाधिकारी पार्टी एवं संगठन की गतिविधियों में सक्रिय होंगे और जमीनी स्तर पर पार्टी का काम करेगा, उसी कार्यकर्ता को आगे बढ़ने का अवसर दिया जाएगा।
आगामी पंचायत व नगर निकाय चुनाव से पहले पार्टी के संगठन की मजबूती पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। पंचायत स्तर तक होगा संगठन का पुनर्गठन पीसीसी सचिव एवं कांग्रेस प्रत्याशी योगेंद्र सिंह परमार ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी को पंचायत इकाई तक नए सिरे से नवगठित व मजबूत किया जाएगा।
बैठक को जिला ओबीसी अध्यक्ष मनोहर ने भी संबोधित किया और संगठन की एकजुटता पर बल दिया। इस अवसर पर आमेट नगर अध्यक्ष रतनलाल तेली, झीलोला मंडलअध्यक्ष भीमराज बेरवा, पूर्व सरपंच रामलाल गुर्जर, नगरपालिका आमेट के निवर्तमान उप चेयरमैन, मुस्लिम समाज के विकास पुरुष हाजी मीरू खांन मंसुरी और महिला ब्लॉक अध्यक्ष सायरी सुथार उपस्थित थे।
साथ ही हिम्मत खटीक, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव आजाद शाह, मांगू सिंह, हरीश रेबारी, पूर्व पार्षद ताहीर अली, गोपाल गुर्जर, पालिका पूर्व प्रतिपक्ष नेता प्रदीप सिंह राठौड़, ललित लोहार, नारायण लाल गुर्जर, अशोक सालवी, हरि सिंह ठनका, पारस सेन, गणेश सुथार, भारत त्रिवेदी, निलेश गुंजल, बद्रीदास, प्रदीप सिंह राठौड़, नारूलाल, मांगीलाल, गिरधारी सिंह, देवकिशन पालीवाल, नारायण रेगर, कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला सहसचिव ईलाहीबक्ष कुरैशी, प्रभादेवी, गणेश गायरी आदि बड़ी संख्या में ब्लॉक एवं नगर कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे। ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानेन्द्र सिंह चुण्डावत ने बैठक का सफल संचालन करते हुए सभी उपस्थित जनों का आभार प्रकट किया।





