📅 Friday, 09 October 2026 | 07:39 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,472.33 ▼ -166.37 (-0.23%) • निफ्टी 50: 22,520.45 ▼ -82.65 (-0.37%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹150,780 • 🥈 चांदी (1kg): ₹230,300 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
आमेट

Amet News : आमेट जामा मस्जिद मे जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन आज

📅 28 December 2025, 11:44 PM • ✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal • ⏱️ 2 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
Amet News : आमेट जामा मस्जिद मे जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन आज
Amet News : आमेट जामा मस्जिद मे जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज का आयोजन आज

आमेट. अहले सुन्नत जमात कमेटी के तत्वावधान में आमेट की जामा मस्जिद में एक रोजा अजिमुश्शान "जश्ने ख्वाजा गरीब नवाज" का आयोजन सोमवार बाद नमाजे ईशा रखा गया हैं।

कमेटी के सदस्यों ने बताया कि कार्यक्रम में हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन हसन चिश्ती संजरी अजमेरी रहमतुल्लाह अलैह.के इश्के रसूल में डूबे सूफी हजरतों का जलसा और गरीब नवाज की शान में मनकबतें पेश की जाएंगी। जलसे मे मुख्य वक्ता के रूप में मौलाना मोहम्मद अकबर अशरफी जयपुर और मौलाना मोहम्मद इमरान आफाकी राजसमंद शिरकत करेंगे।

इनके अलावा नगर की जामा मस्जिद के पेश ईमाम गुलाम मुस्तफा कादरी, मौलाना मोहम्मद हसन अली,,मोहम्मद फैजान रजा आदि आलिम-ए-इकराम और नातख्वान हजरत ख्वाजा गरीब नवाज की शान में अपनी बात रखेंगे। प्रोग्राम मे मिलाद पार्टी मुक़ामी सना ख्वान भी हिस्सा लेंगे। यह प्रोग्राम गरीब नवाज हजरत ख्वाजा मोईनुद्दीन चिश्ती की याद में आयोजित किया जा रहा है।

  • M. Ajnabee, Kishan paliwal
  • 📲

    पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

    ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

    चैनल से जुड़ें →

    संबंधित खबरें

    सभी देखें →
    WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें