Amet News : महावीर इंटरनेशनल एवं अलख नयन मंदिर नेत्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर
📅 28 December 2025, 11:49 PM
•
✍️ M. Ajnabee, Kishan paliwal
•
⏱️ 1 मिनट में पढ़ें
आमेट. महावीर इंटरनेशनल एवं अलख नयन मंदिर नेत्र संस्था के संयुक्त तत्वावधान में 30 दिसंबर 2025 मंगलवार प्रातः 9 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक मार्बल एसोसिएशन भवन आईडाणा में विशाल निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया जाएगा।
शिविर में रोगियों को ऑपरेशन की सलाह दी जाएगी। उन्हें उसी दिन अलख नयन आई हॉस्पिटल उदयपुर ले जाया जाएगा।ऑपरेशन वाले रोगियों के लिए दवाईयां, चश्मा,लेंस व भोजन व आवास की सुविधा निःशुल्क है। जांच कराने वाले पेशेंट अपने साथ रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो,राशन कार्ड, आधार कार्ड,पहचान पत्र,भामाशाह कार्ड की फोटो कॉपी साथ में लेकर आवे।
📲
चैनल से जुड़ें →
पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें
ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।
प्रमुख विषय:
संबंधित खबरें
सभी देखें →