📅 Wednesday, 14 October 2026 | 08:03 PM IST
लाइव सेंसेक्स: 72,781.89 ▲ +857.19 (+1.19%) • निफ्टी 50: 22,622.70 ▲ +259.40 (+1.16%) • 🪙 सोना 24K (10g): ₹144,840 • 🥈 चांदी (1kg): ₹212,000 • ☀️ उज्जैन: 29°C (साफ आसमान)
उत्तर प्रदेश

उत्तर प्रदेश परिक्रमा : फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गैंग का खुलासा : 17 लड़कियां और तीन पुरुष को गिरफ्तार : देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर हत्या : किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया

📅 15 July 2026, 10:42 PM • ✍️ paliwalwani • ⏱️ 8 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
उत्तर प्रदेश परिक्रमा : फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गैंग का खुलासा : 17 लड़कियां और तीन पुरुष को गिरफ्तार : देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर हत्या : किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया
उत्तर प्रदेश परिक्रमा : फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गैंग का खुलासा : 17 लड़कियां और तीन पुरुष को गिरफ्तार : देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर हत्या : किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया

एयरोसिटी परियोजना में भूमाफिया एक्टिव. किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया

उत्तर प्रदेश परिक्रमा : प्रयागराज से बड़ी खबर. एयरोसिटी परियोजना में भूमाफिया एक्टिव. किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया. अतीक गैंग के भी एक्टिव होने की खबर सूचना के बाद जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश एयरपोर्ट क्षेत्र में प्रस्तावित है परियोजना।

पुलिस को मिली बड़ी सफलता : गाजियाबाद के डीसीपी सिटी धवल जायसवाल के आदेश पर पुलिस को मिली बड़ी सफलता। एटीएम बदलकर फ्रॉड करने वाले बदमाश आकाश को पुलिस ने किया गिरफ्तार। डीसीपी ने बताया भोले भाले लोगों का एटीएम बदलकर यह अपराधी पैसा निकलता था। इसके कब्जे से 50 से अधिक एटीएम और अन्य डिवाइस बरामद हुई है।

प्रयागराज से बड़ी खबर. एयरोसिटी परियोजना में भूमाफिया एक्टिव. किसानों से जमीन खरीद रहे भूमाफिया. अतीक गैंग के भी एक्टिव होने की खबर सूचना के बाद जिला प्रशासन ने जांच के दिए आदेश एयरपोर्ट क्षेत्र में प्रस्तावित है परियोजना।

11 युवा आइकॉन का सम्मान

मुख्यमंत्री ने जिन 11 युवाओं को सम्मानित किया, उनमें  शीतल कुमारी (25,000 रु. वेतन), हमीरपुर से नेहा, गाजीपुर से फर्दीन खान, लखनऊ से मोहम्मद बिलाल, बरेली से राजरानी, IToT लखनऊ से वर्तिका गुप्ता (स्वरोजगार से 70,000 रु.), लखनऊ से अर्जुन पाल (स्वरोजगार से 1 लाख रु.), गौतमबुद्धनगर से संगीता वर्मा (स्वरोजगार से 2 लाख रु.), लखनऊ से शिवांग वर्मा, चंदौली से राजीव विश्वकर्मा और सुल्तानपुर से विनीता रहे। 

कार्यक्रम में विभाग की उपलब्धियों पर आधारित लघु फिल्म दिखाई गई। फिल्म में बताया गया कि भारत में पहली बार स्किल डेवलपमेंट के लिए अलग मंत्रालय बनाया गया। कानून-व्यवस्था और सुरक्षा के बेहतरीन माहौल का सबसे अधिक लाभ कौशल विकास से जुड़े युवाओं को मिला है।

‘कौशलम’ पुस्तिका का विमोचन

इस अवसर पर  व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग  द्वारा प्रकाशित पुस्तिका ‘कौशलम’ का विमोचन कराया गया। इस पुस्तिका में केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्ष और प्रदेश सरकार द्वारा सभी जनपदों में किए गए कार्यों का संकलन है।

कौशल को सम्मान, आत्मनिर्भर युवा - नए उत्तर प्रदेश की पहचान!

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विश्व युवा कौशल दिवस-2026 के अवसर पर कौशल विकास मिशन एवं आईटीआई से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार एवं उद्यमिता के माध्यम से आत्मनिर्भर बने युवाओं के सम्मान हेतु लखनऊ में आयोजित समारोह में सम्मिलित हुए।

इस अवसर पर व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास एवं उद्यमशीलता विभाग तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा केंद्र सरकार के सफलतम 12 वर्षों में प्रदेश में हुए कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित पुस्तिका 'कौशलम' का विमोचन भी किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश का युवा कार्यबल प्रदेश की सबसे बड़ी शक्ति है। कौशल, नवाचार और उद्यमिता के बल पर ही उत्तर प्रदेश वर्ष 2029-30 तक 1 ट्रिलियन डॉलर अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को प्राप्त कर विकसित भारत के संकल्प को नई गति प्रदान करेगा।

फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गैंग का खुलासा : 17 लड़कियां और तीन पुरुष को गिरफ्तार

गाजियाबाद पुलिस ने फर्जी कॉल सेंटर के एक बड़े गैंग का खुलासा करते हुए गैंग में शामिल 17 लड़कियां और तीन पुरुष को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से नगद कैश लैपटॉप मोबाइल और अन्य डिवाइस भी पुलिस ने बरामद किया है। DCP सिटी धवल जायसवाल ने बताया की यह लोग लोगों को कॉल करके नौकरी दिलाने के नाम पर पैसा लेते थे और उनके साथ फ्रॉड करते थे।

देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर

अयोध्या.

अयोध्या के 50 साल के देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी. शुभांगिनी (27) ने देवेंद्र को प्रेमजाल में फंसाकर उससे शादी की थी. मकसद था उसकी करोड़ों की संपत्ति हड़पना. प्लानिंग के चलते शुभांगिनी ने देवेंद्र को अयोध्या भेजा. विपिन ने मौका देखकर एकांत में हथौड़े से उसके सिर पर प्रहार कर देवेंद्र की हत्या कर दी. पुलिस ने खुलासा करते हुए शुभांगिनी और उसके बॉयफ़्रेंड विपिन को गिरफ्तार किया है. अयोध्या के 50 साल के देवेंद्र वर्मा की बीबी ने अपने बॉयफ़्रेंड के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी

चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई

हाथरस. 

एसपी चिरंजीवी नाथ सिन्हा के आदेश पर बड़ी कार्रवाई। चेकिंग अभियान के तहत पुलिस ने की कार्रवाई। यातायात पालन नहीं करने पर 16 गाड़ी को किया गया सीज। पुलिस की बड़ी कार्रवाई से बिना कागज वाले गाड़ी चालकों मे मचा हड़कंप।

लोग नहीं मान रहे हैं प्रशासन की गाइडलाइन

प्रयागराज.

प्रयागराज में संगम के किनारे लोग नहीं मान रहे हैं प्रशासन की गाइडलाइन। छोटे-छोटे बच्चों को ले जाकर खतरे के निशान के आगे खींचते हैं फोटो। नैनी थाना क्षेत्र के अरैल घाट घाट का पूरा मामला।

अजय पाल शर्मा ने किया लाइन हाजिर

प्रयागराज.

प्रयागराज से बड़ी खबर.. जार्जटाउन थाना प्रभारी को एडिशनल पुलिस कमिश्नर अजय पाल शर्मा ने किया लाइन हाजिर। वकीलों की शिकायत के बाद एडिशनल पुलिस कमिश्नर ने की कार्रवाई।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें