📅 Monday, 14 September 2026 | 07:09 AM IST
लाइव सेंसेक्स: 74,781.76 ▼ -120.84 (-0.16%) निफ्टी 50: 23,398.10 ▼ -79.70 (-0.34%) 🪙 सोना 24K (10g): ₹146,830 🥈 चांदी (1kg): ₹216,700 ☁️ उज्जैन: 24°C (बादल छाए रहेंगे)
उत्तर प्रदेश

लोगों को न्याय दिलाना सांसद मेनका संजय गांधी की प्राथमिकताओं में : रणजीत कुमार

📅 20 November 2022, 01:47 AM ✍️ Paliwalwani ⏱️ 4 मिनट में पढ़ें
शेयर करें:
WhatsApp Facebook Twitter Telegram Instagram
लोगों को न्याय दिलाना सांसद मेनका संजय गांधी की प्राथमिकताओं में : रणजीत कुमार
लोगों को न्याय दिलाना सांसद मेनका संजय गांधी की प्राथमिकताओं में : रणजीत कुमार

सांसद प्रतिनिधि ने लंभुआ में लगाया जनता दरबार लोगों की समस्याओं को किया निस्तारित

प्रतिनिधि ने स्थानीय लोगों के साथ कई विवादों को मौके पर जाकर किया निस्तारित

सुल्तानपुर : पूर्व केंद्रीय मंत्री और सुल्तानपुर की सांसद मेनका संजय गांधी के निर्देश पर लंभुआ विधानसभा क्षेत्र के लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए इस बुधवार को भी प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने दियरा रोड पर स्थित पूर्व मंत्री विनोद सिंह के कार्यालय पर जनता दरबार लगाया। जनता दरबार में सैकड़ो लोगों की समस्याओं को समाधान कराया गया।सांसद मीडिया प्रभारी विजय सिंह रघुवंशी ने बताया कि बुधवार को जनता दरबार में क्षेत्र से आए सैकड़ों फरियादियों की समस्याओ को प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने सुना।इस दौरान प्रतिनिधि रणजीत कुमार ने अधिकांश शिकायतों को निस्तारित करने के लिए अधिकारियों से फोन पर वार्ता की व अन्य समस्याओं को निस्तारित करने के लिए फरियादियों के प्रार्थनापत्र पर नोटिंग कर अधिकारियों के पास भेजा।

बुधवार को ग्राम जगन्नाथपुर  चौपरिया,सफीपुर,इंदौली बरुआ उत्तरी, चांदा,पूनी भीमपट्टी, मुरारचक सहित कई गांव के फरियादी जनता दरबार में पहुंचे। मुरारचक गांव के दिव्यांग विनोद मिश्रा ने बताया कि मुख्यमंत्री आवास में उनका मकान स्वीकृत था पर ग्राम सचिव ने गलत रिपोर्ट लगाकर उनका मकान सूची से कटवा दिया। इसी क्रम में पूनी भीमपट्टी के फरियादी ने बताया कि उनके यहां विद्युत कनेक्शन नहीं है फिर भी बिजली विभाग द्वारा मीटर रीडिंग सहित बिल भेजा जा रहा है। वहीं खुदौली गांव में प्रधान व अन्य लोगों के विवाद के कारण गांव का विकास बाधित था। जिसमें सांसद प्रतिनिधि ने गांव के विकास हेतु ग्राम प्रधान, मंडल अध्यक्ष संजय सरोज रतिपाल तिवारी एवं संभ्रांतजनों  के बीच बैठकर आपसी विवाद को सुलझाया। 

नरेन्द्रापुर में गोपालपुर से धोपाप जाने वाले रास्ते पर पीडब्लूडी की सड़क बन रही है पर बीच में किसी व्यक्ति ने सड़क बनने में व्यवधान डाला इसको लेकर सांसद प्रतिनिधि रणजीत कुमार और क्षेत्र के 5 प्रधानों ने जाकर स्थलीय निरीक्षण किया और विवाद को खत्म करने के लिए कहा। प्रतिनिधि रणजीति कुमार ने फरियादियों को आश्वस्त किया कि लोगों को न्याय दिलाना सांसद मेनका संजय गांधी की प्राथमिकताओं में है। उन्होंने कहा किसी की कोई भी समस्या हो वो प्रत्येक बुधवार को जनता दरबार में आकर बेहिचक अपनी समस्या का समाधान करा सकता है। आज जनता दरबार में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष संजय सरोज, रतिपाल तिवारी, डॉ के पी सिंह, राजेश राज मिश्रा,प्रमोद सिंह राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।

📲

पालीवाल वाणी WhatsApp चैनल से जुड़ें

ताज़ा ब्रेकिंग न्यूज़ और समाज के सभी समाचार सबसे पहले अपने फोन पर पाएं।

चैनल से जुड़ें →

संबंधित खबरें

सभी देखें →
WhatsApp हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें